वैभव सूर्यवंशी आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर साइड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

Sachin Tendulkar and Vaibhav Sooryavanshi
सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। तीन मैच की इस सीरीज के सभी तीनों मुकाबले दिल्ले के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए एक बार फिर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, हों भी क्यों ना 15 साल का यह खिलाड़ी भारत में जो अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाला है। वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। उन्होंने उस समय सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर तबाही मचाई थी। वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 6 मैच खेले हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ यह उनका घर पर पहला इंटरनेशनल मैच होगा। ऐसे में आज मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचेंगे।

वैभव सूर्यवंशी बनेंगे भारत में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर साइड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 17 की उम्र में घरेलू मैदान पर डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

मोहम्मद नबी सबसे उम्र दराज खिलाड़ी

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी होंगे, जो 41 साल के हैं। उनके नाम पहले से ही भारत में T20I खेलने वाले फुल मेंबर टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड है। नबी इस सीरीज में भी अफगानिस्तान स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

श्रेयस अय्यर का सिरदर्द बढ़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम को चयन के एक सुखद सिरदर्द से गुजरना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने के बाद संजू सैमसन इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं और अभिषेक शर्मा व वैभव सूर्यवंशी ने ज़िम्बाब्वे में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इसलिए अब श्रेयस और कोचिंग स्टाफ को यह तय करना होगा कि इन तीनों में से कौन दो प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे। का हिस्सा होंगे।

श्रेयस ने कहा, "टीम में इन तीनों खिलाड़ियों का होना एक लग्जरी है और तीनों अपने खेल में बेहतरीन हैं। यह मेरे लिए एक कठिन निर्णय होगा क्योंकि तीनों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि जिसको भी मौका मिलता है, यह टीम के हित में होगा। जो खिलाड़ी XI से बाहर बैठते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं और कोच उनसे बात करूं और उन्हें आत्मविश्वास दूं कि जब भी उनका समय आएगा, उनको मौका मिलेगा।"

भारत-अफगानिस्तान टी20 स्क्वॉड

अफ़गानिस्तान स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदज़ई, नांगेयालिया खरोटी

इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड