वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं अपना डेब्यू; जानिए वजह
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेंच पर बैठेंगे, मगर इंग्लैंड में उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके बारे में पूरा विश्लेषण जान लीजिए कि क्या कुछ होने की संभावना इस यूके दौरे पर है।

IPL 2026 में कोहराम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ उन्हीं के देश में शुरू हो रही 2 मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड में एक जुलाई से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वे टीम में चुने गए हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भी उनका नाम टीम में है। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वे डेब्यू करेंगे या फिर उनका डेब्यू डिले होगा और उन्हें बेंच पर बैठना होगा और अपने सीनियर्स को पानी पिलाने पर मजबूर होना पड़ेगा? इसके बारे में जान लीजिए।
वैभव को क्यों नहीं मिलेगी आयरलैंड में डेब्यू कैप?
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप मिलने की संभावना बहुत कम है। इसके पीछे का कारण यह है कि भारतीय टीम में पहले से ही दो तगड़े ओपनर हैं। इसके अलावा ईशान किशन भी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा भी नंबर 3 पर खेलते हैं। ऐसे में चार विकल्प आपके पास 3 पायदानों के लिए पहले से हैं। पहली वजह तो यही है कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका शायद ना मिले, क्योंकि मैनेजमेंट इंग्लैंड सीरीज को ध्यान में रखते हुए सीनियर खिलाड़ियों को पहले रिदम में देखना चाहेगा।
इंग्लैंड में मिल सकता है मौका
अगर टीम मैनेजमेंट आयरलैंड सीरीज में वैभव को डेब्यू नहीं देगा तो फिर इंग्लैंड सीरीज में आखिरी के मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है और रोटेशन के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक या दो-दो मैचों के लिए रेस्ट दिया जा सकता है। सैमसन और अभिषेक को रेस्ट दिया तो वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बन जाएगी, लेकिन यह सीरीज के नतीजों पर भी निर्भर करेगा, क्योंकि भारतीय टीम की पहली सोच यही होगी कि सीरीज को पहले तीन या चार मैचों में ही सिक्योर कर लिया जाए।
आईपीएल 2026 की फॉर्म को देखें तो वैभव सूर्यवंशी को सीधे भारत की प्लेइंग इलेवन में एंट्री कर लेनी चाहिए, लेकिन पहले से ही कई बेस्ट ऑप्शन उपलब्ध हैं तो वह बेंच गर्म करते ही दिखाई देंगे। श्रीलंका में इंडिया ए ट्राई नेशन वनडे सीरीज में भी उन्होंने पारी की शुरुआत की थी। हालांकि, फाइनल में ही उनका बल्ला जमकर चला था। लीग फेज के चार मैच उनके लिए उतने अच्छे नहीं रहे थे। अगर जिस तरह मैनेजमेंट ने वैभव को बैक किया है, उसी तरह सीधे आयरलैंड सीरीज में उन्हें उतार दिया जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



