टीम इंडिया में सिलेक्शन से एक दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने पिता से क्या कहा था? सामने आ गया राज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया में सिलेक्शन से एक दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने पिता से क्या कहा था? इसका राज खुद पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया है। उन्होंने कहा है कि उसका दिल तेज धड़क रहा था। 

टीम इंडिया में सिलेक्शन से एक दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने पिता से क्या कहा था? सामने आ गया राज

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन भारत की टी20 टीम में हो गया है। एक या दो नहीं, बल्कि तीन सीरीजों के लिए उनका चयन हुआ है। इनमें एक एशियन गेम्स भी हैं। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी आज दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं। वे अभी इंडिया ए के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां इंडिया ए को ट्राई नेशन सीरीज खेलनी है। इसी बीच उनका सिलेक्शन भारत की टी20 टीम में हुआ है। सिलेक्शन से ठीक पहले जब वैभव की बात अपने पिता से हुई थी तो उन्होंने क्या कहा था? इसके बारे में खुद उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया है।

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें सबसे कम उम्र में भारत की टीम में शामिल किया गया है। इससे उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से हो रही है, जो छोटी सी उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना शुरू कर दिए थे। इस पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है कि सचिन या ब्रैडमैन से उनकी तुलना करना गलत है।

संजीव ने वैभव के सिलेक्शन पर कहा, "यह हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ा पल है। यह एक सपना सच होने जैसा है। मैं अभी तक वैभव से बात नहीं कर पाया हूं, वह अभी श्रीलंका में ट्रेनिंग कर रहा है। मैं उसे जल्द ही कॉल करूंगा। कल रात, उसने मुझसे कहा, 'टीम सिलेक्शन कल दोपहर 1 बजे है और मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है।' इस पर मैंने उससे कहा, 'चिंता मत करो। तुमने बहुत अच्छा खेला है और आगे भी अच्छी चीज़ें ही होंगी।" वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज और फिर सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम में चुना गया है।

वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन और ब्रैडमैन से की जा रही है। इस पर वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा, "देखिए, वैभव की तुलना सचिन या ब्रैडमैन से करना बिल्कुल सही नहीं है। उन लेजेंड्स ने बहुत लंबे समय तक हाईएस्ट लेवल पर परफॉर्म किया, जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। अभी वैभव उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। ये तुलना नहीं करनी चाहिए।" वैभव को टी20 टीम में जगह मिली है, लेकिन वह कौन सा फॉर्मेट पसंद करते हैं? इसके जवाब में संजीव बोले, "तीनों फॉर्मेट। वह तीनों खेलना चाहता है। IPL में उसकी जबरदस्त, तेज बैटिंग तो सबने देखी ही है, लेकिन उसने एक 50 ओवर के मैच में 332 रन भी बनाए हैं। उसे रेड-बॉल क्रिकेट भी उतना ही पसंद है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।