वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, बोले- मुझे सिर्फ खेलना नहीं है, बल्कि 20 साल डॉमिनेट करना है

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद एक इंटरव्यू राजस्थान रॉयल्स को दिया था। यह इंटरव्यू अब सामने आया है। हालांकि, अभी भी पूरा इंटरव्यू आना बाकी है, लेकिन फिर भी उन्होंने कई बातें बताई हैं। 

वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, बोले- मुझे सिर्फ खेलना नहीं है, बल्कि 20 साल डॉमिनेट करना है

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद एक इंटरव्यू राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को दिया है। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने बताया है कि वह सिर्फ खेलने नहीं आए हैं, बल्कि अगले दो दशत तक डॉमिनेट करने आए हैं। विराट कोहली के साथ आईपीएल 2026 फाइनल के बाद हुई मुलाकात का भी जिक्र इस वीडियो में उन्होंने किया है कि उनका मेरे कंधे पर हाथ रखना, कुछ ऐसा था, जैसा कि मैं सपना देख रहा हूं। आईपीएल में कई बड़े अवॉर्ड वैभव ने अपने नाम किए थे और अब उन्हें भारत की टी20 टीम में भी चुन लिया गया है। वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के अलावा एशियन गेम्स में खेलने वाले हैं।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में टीम मैनेजर रोमी भिंडर वैभव सूर्यवंशी से पूछ रहे हैं कि क्या वे आईपीएल 2026 से खुश हैं? इस पर वैभव जवाब देते हैं, "आखिरी मैच में हम अगर जल्दी विकेट नहीं खोते तो हम आईपीएल 2026 फाइनल बैठकर नहीं देखते, बल्कि फाइनल में खेल रहे होते। जीतने के बाद ये सारे अवॉर्ड्स मिलते तो अच्छा लगता।" वैभव ने आगे कहा, "लोग पूछते हैं सेकेंड ट्रॉफी कब आएगी? उम्मीद है कि सिर्फ सेकेंड ट्रॉफी नहीं आएगी, बल्कि आने वाले सालों में 2, 3, 4, 5 ट्रॉफी जीतेंगे।"

वैभव सूर्यवंशी ने रेड बॉल क्रिकेट को लेकर कहा, "मुझे रेड बॉल खेलना है। मैं रेड बॉल खेलना पसंद करता हूं और मैं रेड बॉल से प्रैक्टिस भी करता हूं। मेरा सपना तो तीनों फॉर्मेट खेलने का है। ऐसा खेलना है कि सिर्फ खेलना नहीं है, बल्कि 10 साल, 20 साल तक डॉमिनेट करना है।" वैभव ने आगे आईपीएल 2026 फाइनल में विराट कोहली से मिलने वाले मोमेंट का जिक्र किया और बताया, "विराट भैया ने ऐसे कंधे पर हाथ रखा तो असल में मुझे लग रहा था कि मेरा सपना पूरा हो गया।"

ऑरेंज कैप को लेकर वैभव ने कहा, "मेरा सपना था कि मैं इसे एक बार छूकर देखूं। मैंने टूर्नामेंट के दौरान इसके बारे में नहीं सोचा था। मैं नहीं सोचता, क्योंकि नजर लग जाती है।" इसके बाद वैभव ने कहा कि मैं जिस भी स्टेज पर खेलूं, उस पर अच्छा खेलूं और उससे अपने आप बहुत सी चीजें आप हासिल कर लेते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने एक या दो नहीं, बल्कि पांच अवॉर्ड आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद हासिल किए थ। इनमें ऑरेंज कैप के अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के अलावा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।