वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के बीच मैच में संभाली कप्तानी की जिम्मेदारी, ईशान किशन को क्या हुआ?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा है। सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अचानक उन्हें टीम की कमान संभालनी पड़ी। 15 साल का यह खिलाड़ी इस टीम का उप-कप्तान है।

vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में मैदान मं

वैभव सूर्यवंशी जब दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे थे तब हर कोई हैरान रह गया। उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, मगर जब चोट के चलते नियमित कप्तान ईशान किशन मैदान के बाहर गए तो 15 साल का यह खिलाड़ी कप्तान के रूप में नजर आया। वैभव ने अभी तक अपनी तूफानी बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग से फैंस का मनोरंजन किया है। दलीप ट्रॉफी के दौरान फैंस को उनका कप्तानी का नया रूप नजर आया। बता दें, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का सेमीफाइनल मुकाबला रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन के खिलाफ जारी है। पहले दिन लंच ब्रेक तक सेंट्रल जोन की टीम 81 रन पर 3 विकेट खो चुकी है, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार का भी विकेट शामिल है।

19वें ओवर में चोटिल हुए ईशान किशन

सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। 19वें ओवर के दौरान उन्हें चोट लगी, जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ऐसे में टीम के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली।

विकेटकीपिंग करते समय किशन की दाहिनी कलाई पर चोट लग गई और टीम के फिजियो ने तुरंत उनका इलाज किया। इसके बाद वह आगे की जांच के लिए मैदान से चले गए, बाद में हाथ पर पट्टी बांधकर लौटे। झारखंड के उनके साथी कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। किशन के न होने पर, सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली, जो सीनियर पुरुष टीम के कप्तान के तौर पर उनका पहला कार्यकाल था।

वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाने पर मचा था बवाल

वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाने पर खूब बवाल मचा था। हालांकि सिलेक्टर्स अपने फैसले पर अड़े रहे, और जोर दिया कि यह कदम टीम की तुरंत की जरूरतों को पूरा करने के बजाय उनके लंबे समय के डेवलपमेंट में मदद करने के लिए था।

झारखंड के सिलेक्टर मनीष वर्धन, जो ईस्ट ज़ोन सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं, ने क्रिकइन्फो को बताया, “हम सिर्फ अभी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।”

सूर्यवंशी का प्रमोशन भी उनके फर्स्ट-क्लास करियर की शुरुआत में ही हुआ। सेंट्रर जोन के खिलाफ मैच सूर्यवंशी का दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है। इससे पहले, उन्होंने 2024 की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने के बाद से नौ फर्स्ट-क्लास मैच खेले थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के बीच मैच में संभाली कप्तानी की जिम्मेदारी