वैभव सूर्यवंशी क्या कल भारत में खेलने वाले हैं अपना पहला मैच? इंस्टा पर लिखा- अपनी जगह पर बैठे रहें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके फैंस को एक उम्मीद दे दी है कि शायद वह कल यानी बुधवार 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाले चौथे टी20 मैच में खेल सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि अपनी जगह पर बैठे रहें।

Vaibhav Sooryavanshi Instagram
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अभी तक भारत में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। संभावना है कि बुधवार 14 अक्टूबर को जब टीम इंडिया हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरेगी तो मैदान पर वैभव सूर्यवंशी भी हो सकते हैं। टीम मैनेजमेंट की ओर से इस तरह कोई सूचना वैसे नहीं है, लेकिन वैभव की इंस्टाग्राम पोस्ट अगर आप देखें तो आपको भी लगेगा कि शायद अब वक्त आ गया है कि वे भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी की ताजा इंस्टा पोस्ट से फैंस को एक उम्मीद मिली है कि उन्हें हैदराबाद में होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में मौका मिल सकता है। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, स्टे सीटेड यानी अपनी जगह पर बैठे रहें। इसका सीधा सा मतलब तो यह है कि शायद उन्हें मैनेजमेंट की ओर से यह हिंट मिल गया है फिर पूरी तरह कन्फर्मेशन मिल गया है कि वे आने वाले मैच में खेलने वाले हैं या फिर यह पोस्ट उनकी पीआर टीम की ओर से हवा बनाने के लिए है। तस्वीरें पुराने मैचों के नेट्स की हैं, क्योंकि जब ये पोस्ट उनकी ओर से आया है, तब टीम इंडिया हैदराबाद पहुंची थी और कोई प्रैक्टिस भारत ने तब तक नहीं की थी।

आपको बता दें, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। संजू सैमसन को ड्रॉप करके उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। हालांकि, तीन मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था तो उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था और फिर से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दे दी गई थी। इसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई, जहां सैमसन टीम का ही हिस्सा नहीं थे। ऐसे में वैभव ने तीनों मैच खेले और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। इसके बाद भारत ने घर पर मेहमान के रूप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली।

वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला। इसके बाद भारतीय टीम जापान गई, जहां एकमात्र टी20 मैच में भी वैभव नजर नहीं आए, लेकिन एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल में वह खेले। टीम में सैमसन भी थे। वहीं, जब भारतीय टीम घर पर वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज खेलने के लिए लौटी तो वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ा। तीन मैचों में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की। दो मैचों में वे फेल रहे हैं और एक मैच में अर्धशतक उनके बल्ले से आया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव कल खेलने वाले हैं भारत में पहला मैच? इंस्टा पर लिखा- अपनी जगह पर बैठे रहें