वैभव सूर्यवंशी को तेंदुलकर से लेनी चाहिए ये सीख, पूर्व कप्तान बोले- ‘सचिन अधिक...’

नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिलीप वेंगसरकर ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा, ‘’तेंदुलकर अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व नजर आते थे। वह शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे और इसी वजह से उनका चयन हुआ था।''

Vaibhav Sooryavanshi and Sachin Tendulkar

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी उनकी बेहतरीन 'हैंड-आई कोऑर्डिनेशन' के कारण बेहद खास और अविश्वसनीय नजर आती है। राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष वेंगसरकर को उम्मीद है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में पदार्पण का मौका मिलने पर सूर्यवंशी उसका पूरा फायदा उठाएंगे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की टीम के साथ ब्रिटेन दौरे पर मौजूद वेंगसरकर ने पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि वैभव को मौका मिलेगा और जब भी मिलेगा, वह उसे पूरी तरह भुनाएगा। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी वाकई हैरत में डालने वाली है।''

वैभव सूर्यवंशी में आपार क्षमता

उन्होंने कहा, ''उसमें अपार क्षमता है। वह कुछ ऐसे शॉट खेलता है, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। उसकी बल्लेबाजी की शैली बिल्कुल अलग है। शानदार 'बैट स्विंग' और 'हैंड-आई कोऑर्डिनेशन' की बदौलत वह आसानी से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा सकता है। टी20 क्रिकेट में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।''

सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य के बारे में पूछे जाने पर वेंगसरकर ने कहा, '' मैंने उसे लंबे प्रारूप में खेलते नहीं देखा है। लेकिन मुझे विश्वास है कि मौका मिलने पर वह वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।''

वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर से लेनी चाहिए सीख

उन्होंने सूर्यवंशी को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा, '' तेंदुलकर अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व नजर आते थे। वह शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे और इसी वजह से उनका चयन हुआ था।''

उन्होंने कहा, ''तेंदुलकर बेहद अनुशासित, जुनूनी और लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।''

श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बारे में

वेंगसरकर ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी सराहना करते हुए कहा, ''वह उदाहरण पेश करते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।''

रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप खेलने की संभावनाओं पर वेंगसरकर ने कहा कि इसका फैसला स्वयं रोहित को ही करना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर खेले गए पहले टी20 में तो डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, जिसे टीम इंडिया 34 रनों से हारी। भारत को आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। दूसरा टी20 28 जून को खेला जाना है, देखने वाली बात यह होगी कि गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर उन्हें मौका देते हैं या नहीं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।