वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन ने BCCI को दुविधा में डाला, कहा- हम उसके फ्यूचर को लेकर बहुत सावधान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बहुत सावधान है। सूर्यवंशी को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। उनकी उम्र सिर्फ 15 साल है।

वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन ने BCCI को दुविधा में डाला, कहा- हम उसके फ्यूचर को लेकर बहुत सावधान

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी बहुत तेजी से टीम इंडिया में सिलेक्शन की सीढ़ियां चढ़ने में कामयाब हो गए हैं। उन्हें शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह दी। 15 साल के सूर्यवंशी श्रीलंका में ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का भी हिस्सा हैं। ट्राई सीरीज 9 से 21 जून तक आयोजित होनी है। सूर्यवंशी के सिलेक्शन ने बीसीसीआई को दुविधा में डाल दिया है। सलामी बल्लेबाज श्रीलंका में पूरी सीरीज खेलेगा या पहले रिलीज कर दिया जाएगा। वैसे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सूर्यवंशी को पहले रिलीज करने के संकेत दिए हैं ताकि वह आयरलैंड दौरे पर समय से जा सकें। आयरलैंड में दो मैचों की सीरीज 26 जून से शुरू होगी जबकि इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज का एक जुलाई से आगाज होना है।

'हम उसके फ्यूचर को लेकर बहुत सावधान'

सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''जिस तरह से घोषणा हुई है, हमें इस बारे में भी सोचना होगा कि वह त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए स्कॉड का हिस्सा है। और वह इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज का भी हिस्सा है। हमें फैसला लेना होगा क्योंकि उसका सिलेक्शन आज तकरीबन एक घंटे पहले ही फाइनल हुआ। हमें निर्णय लेना होगा और तय करना होगा कि उसके लिए सबसे अच्छा क्या है। प्राथमिकता यह होगी कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड जाए। आपको सही समय पर पता चल जाएगा। लेकिन हां, हम उसके भविष्य को लेकर बहुत सावधान हैं। हमारे सिलेक्टर और लोग उसके हर कदम पर नजर रख रहे हैं।'' सूर्यवंशी का सिलेक्शन लगभग तय माना जा रहा था क्योंकि ओपनर ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी भारतीय टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। वह फिलहाल 15 साल और 71 दिन के हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी। वहीं, श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मध्यक्रम के 31 वर्षीय बल्लेबाज ने सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशल मैच दिसबंर 2023 में खेला था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।