वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज, बताया किसके लिए करते हैं 'A' सेलिब्रेशन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ इतिहास रचा। इस ऐतिहासिक पारी का उन्होंने अलग अंदाज में सेलिब्रेशन मनाया। पहले सेलिब्रेशन में उन्होंने A बनाया, दूसरे में अंगूठे दिखाए।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

टीम इंडिया के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने सेलिब्रेशन से आखिरकार पर्दा उठा दिया है। जिम्बाब्वे के दौरान पहले टी20 में उन्होंने 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ने के बाद इसका जश्न दो अलग-अलग अंदाज में मनाया। पहले सेलिब्रेशेन में उन्होंने अपनी उंगलियों के साथ ‘A’ जेस्चर बनाया। यह जेस्चर वह आईपीएल के दौरान भी कई बार करते हुए नजर आए। वहीं दूसरे सेलिब्रेशन में उन्होंने थंब्स अप किया, यानी दोनों अंगूठे दिखाए। बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह इन सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताते हुए नजर आ रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “(पहला सेलिब्रेशन)मैंने यह अपनी मां के लिए किया था, और (दूसरा) यह भी उस चीज से जुड़ा था जिसके बारे में रिंकू भैया और मैंने बात की थी।"

बता दें, वैभव सूर्यवंशी की मां का नाम आरती सूर्यवंशी है। अपनी मां के नाम का पहला अक्षर मैदान पर दिखाकर वैभव अपनी कामियाबी का जश्न मनाते हैं।

सूर्यवंशी ने अपनी यह खास पारी अपने परिवार, कोच और दोस्तों को भी डेडिकेट की, जो उनके करियर के उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़े रहे।

उन्होंने कहा, "मैं यह पारी अपने परिवार और अपने कोच को, और उन सभी को डेडिकेट करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पूरे सफर में मेरा साथ दिया, जो अच्छे और बुरे दोनों दौर में मेरे साथ खड़े रहे।”

इंग्लैंड में फ्लॉप शो के बाद वैभव सूर्यवंशी ने हरारे के इस मैदान पर तबाही मचाई। यह वही मैदान है जहां उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

इस मैदान को लेकर उन्होंने कहा, "आप कह सकते हैं कि मुझे यहां का माहौल पसंद है। कुछ मैदान ऐसे होते हैं जहां आपको रन बनाने में मजा आता है, और शायद यह उनमें से एक है। लेकिन मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। मैं बस कोशिश कर रहा हूं कि जहां भी खेलूं अपना बेस्ट दूं, टीम में योगदान दूं और अच्छा परफॉर्म करता रहूं।"

भारत को अगले दो दिनों में सीरीज के बचे दो मुकाबले खेले हैं। दूसरा टी20 25 जुलाई को तो तीसरा 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाना है। वैभव सूर्यवंशी की नजरें इसी सीरीज में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ने पर भी होगी। वैभव आईपीएल में 32 गेंदों पर सेंचुरी ठोक चुके हैं। उम्मीद है कि जब भी वैभव के बल्ले से पहली सेंचुरी आएगी वह इसी धुआंधार अंदाज में आएगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज, बताया किसके लिए करते हैं 'A' सेलिब्रेशन?