वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने नहीं दिया साथ, मगर दलीप ट्रॉफी में गेंद से दिखाई उन्होंने करामात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी भले ही बल्ले से फेल रहे, लेकिन उन्होंने नोर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक ही ओवर में 2 विकेट निकालकर सनसनी मचा दी। 

Vaibhav Sooryavanshi Bowling
गेंदबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी

इंटरनेशनल क्रिकेटर बन चुके वैभव सूर्यवंशी इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं। इस रेड बॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के इस ओपनर का बल्ला भले ही नहीं चला, लेकिन फिर भी उन्होंने सुर्खियां बटोरने का काम किया। इसके पीछे का कारण यह था कि वैभव सूर्यवंशी ने नोर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक ही ओवर में 2 विकेट निकाले और सामने वाली टीमों को चौंका दिया, जो पहले से ही फॉलोऑन खेल रही थी और शर्मनाक हार को टालने के लिए पूरी कोशिश कर रही थी।

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की टीम के वाइस कैप्टन हैं, जहां वे ईशान किशन की कप्तानी में खेल रहे हैं। नोर्थ ईस्ट जोन की कमजोर गेंदबाजी के सामने वैभव सूर्यवंशी के पास मौका था कि वे बड़ी पारी खेलें, लेकिन 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर वे आउट हो गए। इसके बाद उनकी दूसरी पारी आने की संभावना उस समय खत्म हो गई, जब ईस्ट जोन ने 467 रनों का विशाल स्कोर बनाया और नोर्थ ईस्ट जोन टीम महज 111 रनों पर पहली पारी में ढेर हो गई। ऐसे में नोर्थ ईस्ट जोन को ईस्ट जोन के कप्तान ने फॉलोऑन दे दिया।

दूसरी पारी में नहीं आई वैभव की बल्लेबाजी

इस तरह वैभव सूर्यवंशी की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं आई, लेकिन दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने गेंद जरूर थमा दी। वैसे भी नोर्थ ईस्ट जोन की हालत अच्छी नहीं थी। कप्तान ईशान किशन ने भी सोचा होगा कि इस युवा खिलाड़ी को गेंद ही थमा दी जाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी निराश नहीं किया। उन्होंने पहले ओवर में 2 रन दिए और फिर दूसरा ओवर करने के लिए भी आ गए। इस ओवर में उन्होंने दो विकेट अपने नाम कर लिए।

एक ही ओवर में किए वैभव ने 2 शिकार

वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो किशन लींगडोह को आउट किया, जो 40 गेंदों में 25 रन बना चुके थे। वहीं, दो गेंदों के बाद इमलीवती लेमटूर को चलता कर दिया। उन्होंने वैभव की गेंद पर चौका लगाया था और वैभव ने तीसरी गेंद पर ही लेमटूर का काम तमाम कर दिया। हालांकि, कप्तान ने 3 ही ओवर उनसे कराए, जिसमें उन्होंने 11 रन खर्च किए और दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद कप्तान ईशान ने अपने प्रमुख गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई और जल्द ही एक और सफलता टीम को मिल गई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव के बैट ने नहीं दिया साथ, मगर दलीप ट्रॉफी में गेंद से दिखाई उन्होंने करामात