क्या IPL 2026 के बाद भी जारी है वैभव सूर्यवंशी का जलवा? जानिए 3 मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 के स्टार वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। एक मैच में 44 रन जरूर उन्होंने बनाए, लेकिन 3 मैचों में 79 रन ही अब तक इस आईपीएल के स्टार के बल्ले से निकले हैं।

क्या IPL 2026 के बाद भी जारी है वैभव सूर्यवंशी का जलवा? जानिए 3 मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन?

IPL 2026 के सबसे बड़े सुपरस्टार और भारत की टी20 टीम में जगह पा चुके वैभव सूर्यवंशी इस वक्त इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन सीरीज में खेल रहे हैं। आईपीएल के इस स्टार का प्रदर्शन अब तक श्रीलंका में ए टीमों के बीच जारी त्रिकोणीय सीरीज में कैसा रहा है? उसके बारे में जान लीजिए। आईपीएल में जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के एक सीजन में लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, वह अब तक इंडिया ए के लिए इस सीरीज में सिर्फ एक ही छक्का लगा सका है। 3 मैचों में उनके रनों की संख्या भी 80 के पार नहीं जा सकी है।

दरअसल, इंडिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है। इस सीरीज के तीन मैचों में वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सिर्फ 79 रन ही 3 पारियों में कुल बनाए हैं। एक छक्का ही उनके बल्ले से इन तीन मैचों में निकला है, जो आईपीएल में भरभरकर छक्के लगा रहे थे। वनडे क्रिकेट की मांग अलग होती है। ऐसे में वह सिर्फ ग्राउंड शॉट्स पर फोकस करते दिखे, लेकिन जब-जब आउट हुए तो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ही आउट हुए।

वैभव ने दो पारी श्रीलंका ए और एक पारी अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ खेली है। पहले मैच में सिर्फ 14 रन वैभव के बल्ले से श्रीलंका ए टीम के खिलाफ आए थे, जबकि अफगानी टीम के खिलाफ उन्होंने 44 रनों की पारी खेली थी। वहीं, फिर से मेजबान श्रीलंका की टीम के सामने वैभव ने 21 रन ही बनाए। आईपीएल 2026 में 5 बड़े अवॉर्ड जीतने और टीम इंडिया में सिलेक्शन पाने के बाद का उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, अभी भी कम से कम एक और पारी उनके पास इस सीरीज में है।

स्ट्राइकरेट अभी भी वैभव का दमदार

15 साल का यह वंडर किड उस पारी को बड़ा बनाने की कोशिश करेगा। अगर भारत ने इस ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया तो वैभव को एक और अतिरिक्त पारी मिल जाएगी। इसके बाद वे आयरलैंड के दौरे पर जाएंगे, जहां टीम इंडिया को दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने भले ही सिर्फ एक ही छक्का इस सीरीज में लगाया है, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अच्छा खासा रहा है। एक मैच में 200 और एक मैच में 150 और पहले मैच में 116 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव का था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।