एक तरफ वैभव सूर्यवंशी दूसरी तरफ स्मृति मंधाना; आज भारत के खेले जाएंगे दो मुकाबले, क्या है टाइम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज भारतीय क्रिकेट टीम के दो मुकाबले एक ही समय पर खेले जाएंगे। एक तरफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मैदान पर होंगे तो दूसरी तरफ स्मृति मंधाना अपने बल्ले का कमाल दिखाएंगी। एक में खिताबी जीत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरे में भरपूर मनोरंजन देखने को मिल सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi and Smriti Mandhana
वैभव सूर्यवंशी और स्मृति मंंधाना (फाइल फोटो)

13 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन एक नहीं, दो मुकाबले खेले जाएंगे और दोनों में भारतीय टीम शिरकत करेगी। भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी, वहीं पुरुष टीम का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ खेला जाएगा। दोनों ही टी-20 के मुकाबले हैं और समय में केवल आधे घंटे का अंतराल है।

महिला और पुरुष टीमों के मैच कल लगभग एक ही समय में

दरअसल, भारतीय पुरुष टीम और अफगानिस्तान पुरुष टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से हो रहा है। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम मेहमान के रूप में शिकरत करेगी क्योंकि अफगानिस्तान भारत की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी मैदान पर नजर आ सकते हैं। संजू के खेलने पर संशय है। जसप्रीत बुमराह लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। दूसरी ओर महिला एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल, रविवार, 13 सितंबर को शाम 8 बजे आमने-सामने होंगी। मैच शुरू होने से पहले साढ़े सात बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। भारत 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने उतरेगा। वहीं, श्रीलंका की टीम भी काफी मजबूत है। पिछली बार 2024 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम ने भारत को शिकस्त दी थी और खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में हरमनप्रीत कौर बिग्रेड के पास हिसाब बराबर करने और खिताब जीतने का मौका है। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अच्छी लय में नजर आ रही हैं। हालांकि, स्मृति के बल्ले से सिर्फ एक ही मुकाबले में बड़े रन आए थे। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा जैसे बड़े क्रिकेटरों पर भारत को खिताब दिलाने का दारोमदार होगा।

भारत बनाम अफगानिस्तान और भारत बनाम श्रीलंका मैच के प्रसारण

भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनल पर देखा जा सकेगा। इसके डिजिटल राइट्स फैन कोड के पास हैं। ऐसे में फैन कोड ऐप्प में इसका प्रसारण होगा। भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क में देखा जा सकता है। मोबाइल या लैपटॉप पर इसकी स्ट्रीमिंग Sony live पर होगी। डीडी स्पोर्ट्स पर यह प्रसारण मुफ्त भी रहेगा।

स्मृति मंधाना और वैभव सूर्यवंशी मुख्य आकर्षण

रविवार, 13 सितंबर के दिन खेले जाने वाले इन दोनों मुकाबलों में मुख्य आकर्षण वैभव सूर्यवंशी और स्मृति मंधाना होंगे। इन दोनों क्रिकेटर्स के लाखों की संख्या में फैन हैं, ऐसे में जिन लोगों के घर में दो टीवी सेट है वे दोनों मुकाबलों देख सकेंगे, जबकि ऐसे फैंस जिनके घर में एक ही टीवी सेट है या व्यवस्था नहीं है, उन्हें किसी एक को चुनना पड़ सकता है। स्कोर और लाइव अपडेट्स देखने के लिए आप लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट या ऐप्प पर भी एक्टिव रह सकते हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

मैच का समय: शाम 7 बजे से।

एशिया कप 2026 के लिए भारत और श्रीलंका की टीमों का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

श्रीलंका का स्क्वॉड: चामारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विष्मी गुणरत्ने, कौशिनी एन (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हसिनी परेरा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, चामुदी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति।

मैच का समय : रात आठ बजे से।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एक तरफ वैभव सूर्यवंशी दूसरी तरफ स्मृति मंधाना; आज भारत के खेले जाएंगे दो मुकाबले