वैभव सूर्यवंशी को कर दिया बाहर, संजू सैमसन को मौका, IND VS AFG पहले टी-20I मैच की प्लेइंग XI देखिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं। संजू सैमसन को मौका मिला है।

Vaibhav Sooryavanshi not playing in India vs Afghanistan 1st t20i match
वैभव सूर्यवंशी भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी-20I मैच नहीं खेल रहे हैं

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज के रूप में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन को उनकी जगह ओपनिंग करने का मौका मिला है। टॉस के वक्त टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए कप्तान अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर करना सबसे बड़ा डिसीजन रहा। भारतीय टीम में आज का मैच वाशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। पूरी प्लेइंग XI नीचे दी जा रही है।

भारत (प्लेइंग इलेवन):

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा- "हम पहले गेंदबाजी करेंगे, जो आमतौर पर टी20 क्रिकेट में होता है। मेरा मतलब है जब आप दिल्ली में खेल चुके होते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है और हमने यहां काफी मैच खेले हैं। इसलिए इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यही सही फैसला है। भारत के कप्तान के रूप में अपने पहले दस मैचों पर बात करते हुए अय्यर ने कहा "यह उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है, लेकिन अगर आप जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज देखें, तो उसमें कई सकारात्मक बातें थीं और लड़कों का रवैया उम्मीद जगाने वाला था। इसलिए हमें इस सीरीज में भी यही रवैया अपनाना होगा। जसप्रीत बुमराह के टीम में होने पर अय्यर ने कहा यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि उनका टीम में होना एक बड़ी बात है क्योंकि वह बेहद अनुभवी हैं और मैच जीतने के मामले में उनका रवैया बहुत ही शानदार है। हम जानते हैं कि वह मैच विनर हैं और वह क्या कर सकते हैं। टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए अय्यर बोले- "यह फैसला लेना काफी कठिन था। आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर नहीं खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन):

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

टॉस के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा- “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। दुर्भाग्यवश, टॉस हार गए और अब बल्लेबाजी के बारे में सोचेंगे। हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे।” भारत की मेजबानी और एक प्रतिष्ठित मैदान पर खेलने के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा- “यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। भारत में पहली बार भारत की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस सीरीज का भरपूर आनंद लें और उनके खिलाफ एक अच्छी सीरीज खेलें।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को कर दिया बाहर, संजू सैमसन को मौका, IND VS AFG मैच की प्लेइंग XI