वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, टॉप पर ईशान किशन; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक शामिल हैं। ईशान ने ईस्ट जोन की कप्तानी की। सूर्यवंशी टीम के उपकप्तान थे।

Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 अपने नाम की। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो लाल गेंद से खेला जाता है।

टूर्नामेंट के फाइनल में ईस्ट जोन की साउथ जोन से टक्कर हुई। गुरवार को मैच ड्रॉ रहा। ईस्ट जोन को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। ईशान ब्रिगेड ने पहली पारी में 708 का स्कोर खड़ा करने के बाद साउथ जोन को 336 पर समेटकर 372 रनों की लीड ली थी। ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए जिससे उसकी कुल बढ़त 760 हो गई। यह दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण था। चलिए, आपको इस संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं।

ईशान किशन टॉप पर काबिज

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्ऱॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के ठोके। उन्होंने तीन मैचों की पांच पारियों में 11 सिक्स उढ़ाए। उन्होंने 10 हवाई फायर तो खिताबी मुकाबले में किए। ईशान ने कुल 409 रन बटोरे, जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक हैं। उन्होंने फाइनल में पहली पारी में 334 गेंदों में 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से 270 रन बनाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले प्लेयर हैं और दूसरे कप्तान हैं। ईशान ने दूसरी पारी में 98 गेंदों में 70 रनों का योगदान दिया, जिसमें 9 चौके और तीन सिक्स हैं। वह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। ईस्ट जोन ने 14 सालों की बाद दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

वैभव सूर्यवंशी लिस्ट में नंबर-3

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और खड़े-खड़े छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। सूर्यवंशी ने पांच पारियों में 10 सिक्स जमाए। उन्होंने कुल 192 रन जुटाए। उन्होंने फाइनल में 44 और 8 रनों का योगदान दिया। वह ईस्ट जोन के उपकप्तान थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज अंनुश कंबोज हैं। नॉर्थ जोन की ओर से खेलने वाले कंबोज ने चार पारियों में 10 छक्के लगाए। उन्होंने 120 रन जोड़े। ईस्ट जोन के कोनेन कुरैशी चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने तीन पारियों में 160 रन जुटाए, जिसमें पांच सिक्स हैं। कोनेन ने फाइनल में नाबाद 116 रन बनाए जो उनके दो मैच पुराने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक है। ईस्ट जोन के कुमार कुशाग्र ने पांच पारियों में 224 रन बनाए और 5 छक्के जड़े।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के

प्लेयरटीमसिक्स
ईशान किशनईस्ट जोन11
अंशुल कंबोजनॉर्थ जोन10
वैभव सूर्यवंशीईस्ट जोन10
कोनेन कुरैशीईस्ट जोन5
कुमार कुशाग्रईस्ट जोन5
Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, टॉप पर ईशान; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के