वैभव सूर्यवंशी नंबर-1, दलीप ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा; ईशान-रुतुराज टॉप-10 में, रिंकू बाहर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा सिर्फ एक बल्लेबाज ऐसा रहा जिसने 100 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह खिलाड़ी अंशुल कंबोज है।

vaibhav sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए हो, मगर वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर रहें। वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 में कुल 192 रन बनाए, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पांचवें पायदान पर रहे। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन409 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। दूसरे नंबर पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 266 रन बनाए। बात दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो वैभव सूर्यवंशी के साथ टॉप-10 में ईशान किशन का तो नाम है, मगर तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज इस लिस्ट में मौजूद नहीं हैं।

वैभव सूर्यवंशी नंबर-1

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में 192 रन 104.92 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। वह इस टूर्नामेंट में 100 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले दो खिलाड़ियों में से एक हैं। जी हां, इस लिस्ट में दूसरा नाम अंशुल कंबोज का है। वैसे तो यह खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, मगर इस टूर्नामेंट में उन्होंने 100 के स्ट्राइख रेटे का साथ 120 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे।

ईशान किशन पांचवें पायदान पर

आयुष बदोनी, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज लिस्ट में टॉप-5 में रहें। बदोनी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में 82.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए तो, गायकवाड़ ने 80.68 से और ईशान किशन ने 80.35 से। ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ 270 और 80 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बावजूद उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का था, जबकि दूसरी पारी में 81.63 का।

रिंकू सिंह टॉप-10 से बाहर

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रिंकू सिंह अपनी जगह बनाने से चूक गए। वह 81.63 के स्ट्राइक रेट के साथ लिस्ट में 11वें नंबर रहे। 10वें नंबर पर मौजूद शिखर मोहन का स्ट्राइक रेट उनसे थोड़ा बेहतर 66.83 का रहा। शिखर मोहन ने फाइनल के रूप में इस टूर्नामेंट का एकमात्र मैच खेला, पहली पारी में उन्होंने 85 तो दूसरी पारी में 52 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी104.92
अंशुल कंबोज100
आयुष बदोनी82.72
रुतुराज गायकवाड़80.68
ईशान किशन80.35
अब्दुल समद79.52
कुमार कुशाग्र71.57
शहबाज अहमद68.44
सुदीप कुमार68.20
शिखर मोहन66.83
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सूर्यवंशी से लेकर ईशान किशन टॉप-10 में, दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट