वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें 16 साल की उम्र में टीम में मौका मिला था।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी को शनिवार को एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन को पाकिस्तान के दौरे के लिए 1989 में 16 साल की उम्र में टीम में मौका मिला था।

वैभव सबसे युवा खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 क्रिकेट और फिर आईपीएल 2026 में इंटरनेशनल स्तर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का इनाम मिला है। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 16 साल की उम्र में टीम में जगह बनाई थी। सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान के खिलाफ टीम में सिर्फ 16 साल की उम्र में जोड़ा गया था। जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था, तो उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी। उन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेला था। वहीं वैभव को जब भारतीय टीम में जगह मिली है तो उनकी उम्र 15 साल 71 दिन है।

आईपीएल 2026 में मचाया धमाल

पंद्रह वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारत की टीम में चयन के साथ इतिहास रच दिया है। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गये। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने थे। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एमवीपी और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही वह एक ही सीजन में यह दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें तीनों टीमों जगह मिली है।

भारत अपने दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी-20 मैचों से करेगा, जिसके बाद टीम एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर को पदक मैचों के साथ खत्म होगा।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी -20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।