वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए मजबूर हो गया टीम मैनेजमेंट, अगले ही मैच में मिल सकता है मौका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी की किस्मत को चमकने में अब देर नहीं लगेगी। वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू कैप 4 जुलाई को मिल सकती है, जब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी। 

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के चाहने वालों को अब उनके इंटरनेशनल डेब्यू के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संभावना है कि वैभव शनिवार 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। टीम में आने के बाद प्लेइंग इलेवन की दावेदारी पेश कर रहे वैभव सूर्यवंशी अभी तक बाहर बैठे हैं, लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में आने के लिए अब ज्यादा वक्त का इंतजार नहीं करना होगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट भी अब वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप थमाने के लिए मजबूर हो गया है।

दरअसल, जब से भारतीय टीम यूके के दौरे पर गई है, तभी से यह बातें हो रही हैं कि 15 साल के इस बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिलना चाहिए। हालांकि, टीम मैनेजमेंट अभी तक इस बात पर अड़ा हुआ था कि पहले उन खिलाड़ियो को मौका दिया जाएगा, जिन्होंने टीम के लिए पिछले समय में अच्छा किया है। यही कारण है कि टॉप 3 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन थे और वैभव सूर्यवंशी को मौका ही नहीं मिल पा रहा था।

संजू सैमसन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, जबकि अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी का हर कोई कायल है। ईशान किशन तो अब नंबर वन बल्लेबाज भी बन गए हैं। ऐसे में किसी को भी ड्रॉप करना बेहद चुनौती टीम मैनेजमेंट के लिए थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बर्फ पिघल चुकी है और वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप मिलने की पूरी संभावना दूसरे ही टी20 इंटरनेशनल मैच में बन गई है।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद

वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि संजू सैमसन बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और अब इंग्लैंड में पहले मैच में वे 7 गेंदों में सिर्फ एक रन बना सके। आयरलैंड में एक मैच में 5 रन और एक मैच में उनका खाता नहीं खुला था। इसके अलावा ईशान किशन भी इन 3 मैचों में फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट मजबूर है कि दो ऐसे खिलाड़ियों को टॉप 3 में नहीं रख सकता, जो आउट ऑफ फॉर्म हैं।

संजू सैमसन के साथ समस्या यह भी है कि वह ओवरसीज कंडीशन्स में रन नहीं बना पा रहे हैं। साउथ अफ्रीका में लगाए गए दो शतकों को छोड़ दें तो पिछली 10 पारियों में वह एक बार भी घर से बाहर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। इसके साथ-साथ पिछले तीन मैचों की फॉर्म, मीडिया का वैभव को लेकर दवाब, यह सब टीम मैनेजमेंट को मजबूर कर रहा है कि वैभव को डेब्यू कैप थमा दी जाए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव के डेब्यू के लिए मजबूर हुआ टीम मैनेजमेंट, अगले ही मैच में मिल सकता है मौका