VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को दिया धक्का, सुपर ओवर के बाद मैदान पर हुआ जमकर बवाल
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक खिलाड़ी को धक्का दिया। जिसका वीडियो सामने आया है।

इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से तीखी नोकझोंक हुई। श्रीलंका ए ने ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में भारत को सुपर ओवर में मात दी। लेकिन मैच टाई पर छूटने के बाद अंपायर और तिलक वर्मा के बीच काफी लंबी बहस हुई, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी काफी गुस्से में दिखे। सुपर ओवर के लिए अंपायर राजी हो गए और फिर अंतिम गेंद पर नो बॉल को लेकर एक बार फिर अंपायर और तिलक के बीच बहस हो गई। भारतीय खिलाड़ी लीगल डिलीवरी समझ कर मैदान के बाहर चले गए थे लेकिन फिर उन्हें वापस बुलाया गया। इन सब ड्रामे के बीच श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में 17 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सुयांश शेडगे की जोड़ी 9 रन ही बटोर सकी।
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को दिया धक्का
वैभव सूर्यवंशी सोमवार को मैच के बाद अपने आप पर काबू नहीं रख पाए और मैच की आखिरी गेंद खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ गए। भारत को सुपर ओवर में आखिरी गेंद पर 8 रन चाहिए थे लेकिन मथुलन ने वैभव को परफेक्ट यॉर्कर डाली, जिसके बाद वह जश्न मनाने लगे और उनके साथी खिलाड़ी भी साथ आ गए। हालांकि ये नहीं पता चल पाया कि वैभव जश्न को लेकर नाखुश हुए या मथुलन की किसी हरकत को लेकर। जिसके कारण वह मैच खत्म होते ही खिलाड़ियों से बात करते दिखे। हालांकि इसी दौरान श्रीलंका के एक खिलाड़ी और वैभव ने एक दूसरे को धक्का दिया, जिसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। हालांकि मैदान से बाहर जाते समय वैभव काफी गुस्से में दिखे और अपनी नाराजगी जताते हुए नजर आए।
सुपर ओवर में आया रिजल्ट
श्रीलंका ए ने भारत ए के खिलाफ ए-टीम त्रिकोणीय सीरीज़ में सोमवार को मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में रोमांचक जीत हासिल की। भारत ए ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाये जबकि श्रीलंका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 265 रन बनाये और मैच टाई रहा। नियमित ओवरों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने अंतिम ओवर में कई स्टीक यॉर्कर डालकर मुकाबले को टाई कराया। अंतिम ओवर में आउट होने वाले सदीरा समरविक्रम (91) ने इससे पहले श्रीलंका को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलने वाले अरशद ने अंतिम ओवर में सिर्फ चार रन दिए जबकि मेजबान टीम को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी। मैच टाई होने के बाद खेल के नतीजे को लेकर उलझन की स्थिति बन गई थी। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा अंपायरों पर दबाव बना रहे थे कि खेल को सुपर ओवर के जरिए आगे बढ़ाया जाए। काफी सोच-विचार के बाद अंपायरों ने अपना फैसला बदला और मैच को सुपर ओवर में ले जाने का निर्णय लिया।
हालांकि अरशद का सुपर ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने एक वाइड और एक नो बॉल सहित कुल 16 रन दिए। कुगाथस दबाव में भी शांत रहे और भारतीय जोड़ी को सिर्फ नौ रन पर रोक दिया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



