वैभव सूर्यवंशी का नॉकआउट मैचों में प्रदर्शन, एशियन गेम्स सेमीफाइनल में खेली एक और गेम चेंजिंग पारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Vaibhav Sooryavanshi Stats: वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका मिली, इस मैच में उन्होंने अपने बल्ले से एकबार फिर तबाही मचाई।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एक और धुआंधार पारी देखने को मिली। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिलेगा। दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ इससे पहले हुई टी20 सीरीज में फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले संजू सैमसन की वापसी हुई और उस सीरीज के सभी मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को बेंच गर्म करना पड़ा था। सैमसन का चयन एशियन गेम्स में भी हुआ, ऐसे में फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार भी वैभव बाहर ही बैठेंगे।

हालांकि एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्षमण ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन दोनों को प्लेइंग XI में एक साथ फिट किया। जिसका फायदा भारत को मिला।

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया। जहां एक एंड से वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे वहीं दूसरे एंड पर विकेट पर विकेट गिर रहे थे। अभिषेक और सैमसन दोनों ही 7-7 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके बाद एक छोर संभाला तो वैभव ने और खुलकर बैटिंग करना शुरू की। पावरप्ले में भारत को जिस तरह की हिटिंग की जरूरत थी वो वैभव सूर्यवंशी ने की।

वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 6 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 38 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनकी इस पारी से आगे आने वाले बल्लेबाजों को रन बनाने का हौसला मिला कि इस मुश्किल पिच पर रन बनाए जा सकते हैं। ईशान किशन ने इसके बाद आकर शानदार फिफ्टी लगाई।

वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं, मगर उनका नॉकआउट जैसी मुश्किल स्टेज पर परफॉर्मेंस लाजवाब रहा है। इस साल की उनकी नॉकआउट पारियों पर नजर डालें तो उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर आईपीएल और अब एशियन गेम्स में ये युवा खिलाड़ी धमाल मचा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन 2026 नॉकआउट में

68 (33) - U19 वर्ल्डकप सेमीज़ (v AFG)

175 (80) - U19 वर्ल्डकप फ़ाइनल (v ENG)

97 (29) - IPL एलिमिनेटर (v SRH)

96 (47) - IPL क्वालिफ़ायर (v GT)

94 (29) - ट्राई सीरीज़ फ़ाइनल (v SL A)

92 & 40 - दलीप ट्रॉफ़ी सेमीज़ (v सेंट्रल ज़ोन)

44, 8 - दलीप ट्रॉफ़ी फ़ाइनल (v साउथ ज़ोन)

38 (21) - एशियन गेम्स सेमीफ़ाइनल (v SL)*

श्रीलंका (प्लेइंग XI): लसिथ क्रूसपुल, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिडू फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थारिंडू रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो

भारत (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी का नॉकआउट में प्रदर्शन, खेली एक और गेम चेंजिंग पारी