'वैभव सूर्यवंशी के सामने सरेंडर कर दो, इसी में भलाई है', आकाश चोपड़ा ने किसे दी नसीहत?
वैभव सूर्यवंशी को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ी बात कही है। युवा सनसनी सूर्यवंशी ने कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी भारत की सीनियर टीम में भी एंट्री हो चुकी है।

युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का जब बल्ला चलता है तो उनके साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ी सिर्फ दर्शक ही लगता है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने रविवार को वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में भी यही एहसास कराया। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली। सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट किया और लिस्ट-ए क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इंडिया ए टीम में तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी थे लेकिन फाइनल में सूर्यवंशी ने महफिल लूटी। वह सीरीज के शुरुआत चार मैचों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। सूर्यवंशी अब आयरलैंड-इंग्लैंड पर जाएंगे, जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यवंशी के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को एक नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी के सामने सरेंडर कर दो क्योंकि उससे मुकाबला नहीं कर सकते।
'प्रेशर में बच्चा और निखरकर आता है'
आकाश ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''10 चौके, आठ छक्के, 324.14 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं। क्या कर रहा है ये बच्चा? वह सबको थोड़ा शर्मिंदा कर रहा है। वह शुरू में सबको थोड़ा इनसिक्योर महसूस कराएगा कि वह इस तरह कैसे खेल सकता है, क्योंकि हम सब वहीं खेल रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़, प्रियांश आर्य और तिलक वर्मा भी वहां थे। यह एक अच्छा इंडिया ए टीम थी। लेकिन जब यह बच्चा मारना शुरू करता है तो अलग ही लेवल होता है। इतनी आसानी से 11 गेंदों में 50 बना दिए और मस्ती-मस्ती में फाइनल में लिस्ट ए क्रिकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां फाइनल में 94, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175, आईपीएल 2026 में एलिमिनेटर में 97 और क्ववालिफायर-2 में 97 रनों की पारी खेली। जैसा ही प्रेशर बड़ा होता है, यह बच्चा और निखरकर आता है।''
'हिटिंग नहीं कर सकते, भलाई इसी में है'
उन्होंने आगे कहा, ''सूर्यवंशी सनसनी है। उन्हें नॉकआउट मुकाबलों का प्रेशर बिल्कुल महसूस नहीं हो रहा। जो सूर्यवंशी के साथ खेल रहे हैं, उन्हें कई बार लगता है कि वे उसकी तरह मार सकते हैं। लेकिन कुछ टाइम के बाद यह आपका एहसास कराता है कि सरेंडर कर दो क्योंकि आप मेरी तरह हिटिंग नहीं कर सकते। सबकी भलाई इसी में है। अगर आपको रन बनाने हैं तो सूर्यवंशी से मुकाबला करना बंद कर दो। अगर आप 15 साल के बच्चे से कम्पीट नहीं कर रह पा रहे हैं तो आप अपनी कैप उतारकर कहें कि यह लड़का अद्भुत है। इसमें थोड़ा निरंतरता की कमी हो सकती है। ट्राई सीरीज में भी यह दिखा। लेकिन जिस उसका बल्ला चलता है तो सभी पीछे रह जाते हैं। वह परछाई की तरह सबके ऊपर छा जाता है और किसी को कुछ नजर नहीं आता। यह इस छोटे बच्चे की खासियत है। वैभव सूर्यवंशी तू क्लास है बेटा। कभी चेंज मत होना।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



