वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 की उम्र में ये खिलाड़ी ठोक चुका है फिफ्टी, वर्ल्ड रिकॉर्ड मगर भारत के नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल की उम्र में फिफ्टी ठोकने वाले पहले खिलाड़ी नहीं है। उनसे पहले ये कारनामा नेपाल का क्रिकेटर कर चुका है। हालांकि वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम है।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने 15 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी ठोकी। वैभव इस अर्धशतक के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि 15 साल की उम्र में वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी नहीं है। जी हां, अब आपके जहन में चल रहा होगा कि और किस ने 15 साल की उम्र में ऐसा कोहराम मचा दिया। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह क्रिकेटर नेपाल का है।

नेपाल के कुशल मल्ला ने भी 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने यह कारनामा वनडे फॉर्मेट में 8 फरवरी 2020 को किया था। यूएसए के खिलाफ एक वनडे मुकाबले में उन्होंने यह ऐतिहासिक फिफ्टी ठोकी थी। हालांकि वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भारत के नाम है।

दरअसल, जब कुशल मल्ला ने जह यह फिफ्टी ठोकी थी तो उनकी उम्र 15 साल 340 दिन की थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में फिफ्टी जड़ सबसे युवा खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी-

वैभव सूर्यवंशी (भारत)-15 साल 118 दिन
कुशन मुल्ला (नेपाल)-15 साल 340 दिन
लुइस ब्रूस (जिब्राल्टर)16 साल 56 दिन
लुइस ब्रूस (जिब्राल्टर)16 साल 57 दिन
कविन चड्ढा (इंडोनेशिया)16 साल 76 दिन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर और शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में 16 साल 213 दिन की उम्र में फिफ्टी ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 37 साल तक फुल मेंबर टीमों में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर राज किया। 1996 में शाहिद अफरीदी जरूर उनके करीब पहुंचे थे, जब इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 16 साल 214 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। मगर वह 1 दिन के गैप की वजह से चूक गए थे। मगर अब वैभव सूर्यवंशी ने 37 साल बाद इतिहास ही पलट दिया है। वह 15 साल की उम्र में फिफ्टी ठोकने वाले पहले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी बन गए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी (फुल मेंबर टीमें)

15 साल 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ZIM, हरारे, 2026 (T20I)

16 साल 213 दिन - सचिन तेंदुलकर (IND) बनाम PAK, फैसलाबाद, 1989 (टेस्ट)

16 साल 214 दिन - शाहिद अफरीदी (PAK) बनाम SL, नैरोबी, 1996 (ODI)

17 साल 39 दिन - मुश्ताक मोहम्मद (PAK) बनाम IND, कोलकाता, 1960 (टेस्ट)

17 साल 63 दिन - मोहम्मद अशरफुल बनाम SL, कोलंबो (SSC), 2001 (टेस्ट)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में ये खिलाड़ी ठोक चुका है फिफ्टी