कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 2 छक्के जड़े। वह टीम इंडिया के लिए अपनी पहली पारी में 14 रन ही बना पाए, मगर इसके बावजूद वह एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

Vaibhav Sooryavanshi Hit 2 Sixes vs England

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खत्म हुआ। उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपनी पहली पारी में कमाल दिखाते हुए 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। पहला सिक्स उन्होंने इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 14 रनों की पारी खेली, मगर इस पारी में 2 छक्के लगाकर वह एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। यह लिस्ट उन भारतीय बल्लेबाजों की हैं, जिन्होंने अपने T20I डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाए हो। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में आशीष नेहरा और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी भी हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल

वैभव सूर्यवंशी भारत के 6ठे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने अपने T20I डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाए हो। आर्चर को फाइन लेग की दिशा में छक्का लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर जोश टंग की स्लोअर गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाया था।

मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में दो और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 1 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

तिलक वर्मा का डेब्यू 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। अपनी पहली पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़ते हुए 39 रनों की पारी खेली थी।

वहीं ईशान किशन का डेब्यू 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही हुआ था। उन्होंने अहमदाबाद में हुए उस मैच में 56 रनों की पारी खेलते हुए 4 सिक्स लगाए थे।

राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। द वॉल के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने भारत के लिए एक ही टी20 मैच खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए डेब्यू मैच में द्रविड़ ने 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 3 छक्के लगाए थे।

इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा पूर्व नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नहीं हैं।

T20I डेब्यू पर एक से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

आशीष नेहरा

मुरली विजय

राहुल द्रविड़

ईशान किशन

तिलक वर्मा

वैभव सूर्यवंशी

भारत को मिली दूसरे टी20 में हार

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्ट में खेले गए दूसरे टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 19वें ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। जैकब बेथल ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।