वैभव सूर्यवंशी ने इस मामले में युवराज सिंह के करियर की कर ली बराबरी, सिर्फ दो सीरीज में खास कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने दो ही सीरीज में और कुल खेले गए 6 मुकाबलों में कमाल कर दिया है। उन्होंने एक खास मामले में युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। और भी कई क्रिकेटरों की बराबरी की है। पूरी लिस्ट देखिए।

vaibhav sooryavanshi and yuvraj singh
वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के करियर की बराबरी कर ली इस मामले में

भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष की आयु में इतिहास रच दिया। वे भारत बनाम जिम्बाब्वे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड चुने गए। इस खास उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने इस सीजीज में चार और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। 3 मैचों की तीन पारियों में वैभव के बल्ले से 151 रन निकले जो इस सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। सूर्यवंशी ने 15 साल और 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के साथ ही युवराज सिंह खास मामले में युवराज सिंह के करियर की बराबरी कर ली है।

युवराज सिंह ने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक प्लेयर ऑफ द सीरीज जीती थी और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दूसरी ही सीरीज में यह अवार्ड हासिल कर लिया है। इस तरह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह के प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड की संख्या बराबर हो गई है। युवराज सिं1ह के ओवरऑल टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 58 टी-20 मैच खेले, जिसकी 51 पारियों में 1177 रन 136 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए। उन्होंने 31 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट भी लिए। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कुल 6 मुकाबले अपने पूरे करियर में खेले हैं, जिसकी सभी 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 193 रन 32.17 की औसत और 189.22 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ युवराज सिंह की नहीं, बल्कि सुरेश रैना, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, क्रुणाल पांड्या, जयदेव उनदकट, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा और संजू सैमसन की भी बराबरी कर ली है।

भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने के मामले में कोहली पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 7 बार यह अवार्ड जीता है। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 बार यह कारनामा किया है और वे दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है। रोहित शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने दो- दो बार यह अवार्ड जीता है।

T20I में भारत के लिए सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाले क्रिकेटर

7- विराट कोहली

6 - सूर्यकुमार यादव

3- भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या।

2 - रोहित शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर।

1 - युवराज सिंह, सुरेश रैना, केएल राहुल, आर अश्विन, क्रुणाल पांड्या, उनादकट, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी ने इस मामले में युवराज सिंह के करियर की कर ली बराबरी, सिर्फ दो…