वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, संजू सैमसन नहीं…इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Vaibhav Sooryavanshi: भारत-श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल का टॉस श्रीलंका ने जीता, भारत को पहले बैटिंग करने को कहा गया है। वैभव सूर्यवंशी आज प्लेइंग XI का हिस्सा हैं।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

इंडिया वर्सेस श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल मुकाबले में भारत टॉस हार गया है, मगर टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने को कहा गया है। जैसे ही प्लेइंग XI सामने आई तो भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम में वैभव सूर्यवंशी की वापसी हो गई है। फैंस तब और खुश हुए जब उन्हें प्लेइंग XI में संजू सैमसन का भी नाम दिखा। इसका मतलब यह है कि वीवीएस लक्ष्मण जो इस समय भारतीय टीम के कोच हैं उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को एक साथ फिट कर दिया है। लेकिन बाहर किसे किया गया है वो जान लीजिए-

अर्शदीप सिंह हुए बाहर

जापान के खिलाफ अगर भारत की पिछली प्लेइंग XI पर नजर डालें तो दो बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी के टीम में आने से भारत की बैटिंग लाइनअप तो मजबूत हुई है, मगर भारत को इसका खामियाजा अर्शदीप सिंह को बहार कर के उठाना पड़ा है। अर्शदीप सिंह इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी

हालांकि भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। वह यश ठाकुर की जगह प्लेइंग XI में शामिल हुए हैं। जापान के खिलाफ हुए एकमात्र टी20 में बुमराह को आराम दिया गया था।

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

भारत पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल?

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराती है तो उनका एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टिकट कन्फर्म हो जाएगा। भारत इसी के साथ कम से कम अपना सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लेगी। साथ ही फैंस को फाइनल में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला भी देखने को मिलेगा। जी हां, पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फैंस को भारत के गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने का इंतजार है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, संजू सैमसन नहीं…इस खिलाड़ी का कटा पत्ता