वैभव सूर्यवंशी फेल हुए तो क्या, उनकी टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर, शाहबाज अहमद ने दिखाई ऑलराउंड प्रदर्शन

बेंगलुरु, 24 अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल वन में भले ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ना बोला हो, लेकिन उनकी टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। शाहबाज अहमद ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। सुदीप कुमार ने भी बड़ा शतक लगाया है। ईशान किशन फेल रहे। कल का दिन निर्णायक होगा।

vaibhav sooryavanshi and Shahbaz Ahmed
वैभव सूर्यवंशी की टीम जीत की ओर अग्रसर, शाहबाज का दमदार प्रदर्शन (फाइल फोटो)

भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला शाहबाज अहमद ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन 167 रन बनाने के बाद तीन विकेट झटके जिससे पूर्व क्षेत्र ने कमजोर पूर्वोत्तर क्षेत्र को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया।

पूर्व क्षेत्र ने पहली पारी में 467 रन बनाने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र को महज 111 रन पर आउट कर दिया। त्रिपुरा के मध्यम गति के गेंदबाज अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि शाहबाज ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। फॉलोऑन के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए सात रन बना लिए थे। उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 349 रन और बनाने हैं। मौसम ने अगर खलल नहीं डाला तो पूर्व क्षेत्र के तीसरे दिन के भीतर ही मुकाबला खत्म करने की पूरी संभावना है।

रविवार के नाबाद 100 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे शाहबाज ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 244 गेंदों पर 167 रन के साथ प्रथम श्रेणी का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उनकी पारी में 17 चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उन्होंने सातवें विकेट के लिए अनुकूल रॉय (37) के साथ 103 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

पूर्वोत्तर क्षेत्र की शुरुआत हालांकि अच्छी रही। टीम ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद अचानक विकेटों का पतन शुरू हो गया और उसने महज 39 रन के भीतर अपने अंतिम आठ विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अर्पित भटेवार (32) और रोंगसेन जोनाथन (21) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये, जिनमें तीन अपना खाता तक नहीं खोल सके। दोनों टीमों के बीच गुणवत्ता के बड़े अंतर के कारण मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है।

नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

बता दें कि पूर्व क्षेत्र यानी ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, मोहम्मद शमी जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि, मुकाबला शुरू होते ही खेल के पहले दिन जब ईस्ट जोन की टीम बैटिंग करने उतरी तब टीम के उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। वे 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, कप्तान ईशान किशन का बल्ला भी नहीं चला और वे भी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हालांकि, उनकी टीम के अन्य बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। शाहबाज के अलावा सुदीप कुमार ने भी 146 रनों की दमदार पारी खेली।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी फेल हुए तो क्या, उनकी टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर, शाहबाज का जलवा