वैभव सूर्यवंशी ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, आंखों में थे आंसू और जुबां पर आई दिल की बात; देखें वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को 3 स्टार वाली टीम इंडिया की जर्सी मिल ही गई। हालांकि, अभी डेब्यू करने से दूर हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन बल्ला पकड़ा, वह सपना सच होने जा रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi in India Jersey

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया है। सोमवार 22 जून को उन्हें टीम इंडिया की जर्सी भी मिल गई है, जिस पर 3 स्टार बने हुए हैं, क्योंकि टीम इंडिया ने तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव उस जर्सी को पहने नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि इस पल को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की नई किट मिल चुकी है। इसका वीडियो बीसीसीआई ने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, "शब्द नहीं हैं इस चीज को व्यक्त करने के लिए। जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर मैं गया, प्रैक्टिस के लिए, वह ड्रीम आज मेरा पूरा हुआ। जो मैन स्टेप होता है, वह आज कंप्लीट हो गया। मैं इस चीज को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"

वैभव सूर्यवंशी को जर्सी और उनकी किट से भरा हुआ बॉक्स रघु ने दिया था। दोनों ने एकदूसरे को राम-राम बोला। इस दौरान वैभव ने रघु के पैर भी छूए। वहीं, जर्सी पाने के बाद उन्होंने कहा, "वह एक सपने जैसा लग रहा था। जैसे ही मैंने टी शर्ट देखी तो मैं इतना खुश हो गया कि क्या बताऊं। कभी-कभी होता है कि जो चीज आप सोचते नहीं और वह हो जाती है तो आप रिएक्ट नहीं कर पाते। यही चीज मेरे साथ हुई।"

आपको बता दें, 21 जून तक वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रहे थे। अगले दिन वह भारत आए और फिर थोड़ा बहुत आराम करने के बाद यूके के टूर के लिए निकल गए, जहां टीम इंडिया को 26 जून को पहला टी20 इंटरनेशनल मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है, जबकि 28 जून को दूसरा टी20 मैच दोनों के बीच खेला जाएगा। एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो जाएगी।

वैभव बना सकते हैं रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अगर आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह देश के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने का इनाम उनको मिला था। आईपीएल में वैभव ने पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए थे। ऑरेंज कैप से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक का अवॉर्ड उन्होंने जीता था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।