वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सिर्फ 2 बार ही भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिलेगी एंट्री, ICC-ईसीबी का नियम बना रोड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर आईसीसी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा लगाए गए सुरक्षा और प्रोटोकॉल नियम के कारण भारतीय ड्रेसिंग रूम में सिर्फ मैच और टीम मीटिंग के दौरान ही रहने की अनुमति होगी।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आए थे और उन्होंने शुरुआती कुछ मैचों में फीके रहने के बाद फाइनल में विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा। वैभव जल्द ही भारतीय जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारत शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा और फिर इंग्लैंड के लिए रवाना होगा। वैभव को आगामी सीरीज में भारत के लिए पहली बार खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि स्क्वॉड का हिस्सा होने के बावजूद वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में हमेशा मौजूद नहीं रहेंगे। इसके पीछे की वजह आईसीसी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा लगाए गए सुरक्षा और प्रोटोकॉल नियम हैं।

इंग्लैंड में मिलेगा अलग चेजिंग रूम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा लागू किए गए नियमों के कारण वैभव सूर्यवंशी भारतीय ड्रेसिंग रूम में लंबे समय तक मौजूद नहीं रहेंगे। नियमों के मुताबिक 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को हर वेन्यू पर अपना अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार युवा खिलाड़ी को सिर्फ मैचों और टीम मीटिंग्स के दौरान ही टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति होगी। बाकी समय वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा दिए गए अपने अलग चेंजिंग रूम में रहेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी के माता पिता को इस महीने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की अनुमति दी है।

मैच और मीटिंग में रहेंगे मौजूद

रिपोर्ट में कहा गया, ''सूर्यवंशी को मैच के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति होगी और वह टीम टॉक्स में भी शामिल हो सकेंगे। प्रतिबंध केवल मैच से पहले और बाद में कपड़े बदलने के समय ही लागू होगा। ऐसी व्यवस्थाएं इंग्लैंड के खेलों में सामान्य हैं। पिछले सीजन में आर्सेनल के मैक्स डाउमैन ने दिसंबर में 16 साल का होने तक अपने साथियों से अलग चेंजिंग रूम का उपयोग किया था। लेकिन सूर्यवंशी के लिए यह पूरी तरह नया होगा, क्योंकि भारत में ऐसी कोई नियम नहीं लागू होते।”

भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह बनाने वाले सूर्यवंशी को सात मैचों (आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच) के लिये चुना गया है । दौरे की शुरूआत 26 जून को बेलफास्ट में होगी । वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने श्रीलंका के कौशल्य वीररत्ने का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।