IND vs WI 5वें टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, गौतम गंभीर कब देंगे मौका?
IND vs WI 5वें टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है। 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। क्या आज गौतम गंभीर उन्हें चांस देंगे?

भारत बनाम वेस्टइंडीज 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच सीरीज का डिसाइडर मुकाबला होने वाला है क्योंकि 4 मैचों के बाद यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खड़ी है। आज जो टीम जीतेगी वह सीरीज को अपने नाम करेगी। IND vs WI पांचवें टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली जो इस समय काफी वायरल हो रही है। बता दें, चौथे टी20 से पहले भी उन्होंने एक पोस्ट किया था। वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला है। सीरीज का आखिरी मैच डिसाइडर होने की वजह से पांचवें टी20 में भी उन्हें मौका मिलने के चांसेस काफी कम दिखाई दे रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी का क्रिप्टिक पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘स्टिल बिलिविंग’ यानी अभी भी यकीन है।
वैभव सूर्यवंशी को अभी भी यकीन है कि उन्हें मौका मिलेगी और जब उन्हें यह मौका मिलेगा तो वह दोनों हाथों से लपकेंगे और अच्छा परफॉर्मेंस देकर दिखाएंगे।
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद बाहर बैठे हैं वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ दो ही मुकाबलों के बाद बाहर बैठा दिया गया था। सीरीज का पांचवें मुकाबले में संजू सैमसन को टीम में वापस जगह दी गई थी।
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे गई, जहां संजू सैमसन स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।
हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ अगली सीरीज में उन्हें बेंच गर्म करना पड़ा। सीरीज के तीनों मुकाबलों में वह बाहर रहे क्योंकि संजू सैमसन की टीम में वापसी हो गई थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हाल यही है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं, जिस वजह से वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठे हुए हैं।
गौतम गंभीर साफ कर चुके हैं कि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंताजर करना पड़ेगा और भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप विनिंग ओपनिंग जोड़ी के साथ ही बनी रहेगी। ऐसे में कई बार लगता है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सब्र का बांध टूटने वाला है, मगर वैभव सूर्यवंशी का यह पोस्ट बताता है कि वह अभी भी संयम से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।


