वैभव सूर्यवंशी की कंट्रोवर्सी टीम इंडिया तक पहुंची, कोच बोले- वह शांत स्वभाव का लड़का है लेकिन...
वैभव सूर्यवंशी की इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में तीखी नोंकझोक हुई। सूर्यवंशी की कंट्रोवर्सी पर टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने रिएक्ट किया है।

वैभव सूर्यवंशी की कंट्रोवर्सी टीम इंडिया तक पहुंच गई है। सीनियर टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का है लेकिन पता नहीं उसे कैसे कैसे उकसाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा क्रिकेटर इस घटना से सीखेगा। 15 वर्षीय ओपनर की सोमवार को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए ट्राई सीरीज मैच में तीखी नोंकझोक हुई थी। यह घटना श्रीलंका ए द्वारा सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद घटी। टेलीविजन फुटेज में सूर्यवंशी गुस्से में श्रीलंकाई क्रिकेटर विशेन हलम्बेज को धक्का देते हुए नजर आए थे।
'श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सिखाया चाहिए…'
टीम इंडिया की बुधवार को अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टक्कर होगी। यह मैच लखनऊ के मैदान पर आयोजित होगा। साईराज बहुतुले ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ''यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन हमें नहीं पता कि उसे कैसे उकसाया गया क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वैभव बहुत शांत स्वभाव का लड़का है। लेकिन मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच हैं जो उसका मार्गदर्शन करेंगे।'' उन्होंने कहा, ''श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि कैसा व्यवहार करना चाहिए।''
सूर्यवंशी के साथ काम कर चुके कोच बहुतुले
बहुतुले ने अलग-अलग भारत अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफएक्सीलेंस में आयु वर्ग के स्तर पर सूर्यवंशी के साथ काम किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया जब सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में डेब्यू किया। बहुतुले ने कहा, ''वह सीखेगा। वह एक युवा खिलाड़ी है जिस पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे यकीन है कि वह इसे नहीं दोहराएगा और ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।''
यह ताना सुनते ही सूर्यवंशी का पारा हुआ हाई
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यवंशी और उनके बैटिंग पार्टनर सूर्यांश शेडगे जब पवेलियन लौट रहे थे तो विशेन हलम्बेज ने उकसाया। हलम्बेज ने सूर्यवंशी से कहा, ''मैच खत्म हो गया, अब घर जाओ।'' यह ताना सुनते ही सूर्यवंशी का पारा हाई हो गया था। इसके बाद, सीनियर खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव कराया। मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने हलम्बेज पर जुर्माना ठोका है। हालांकि, यह अभी क्लियर नहीं है कि सूर्यवंशी के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है या नहीं। मैच की बात करें तो भारत ने 49.2 ओवर में 465 रन बनाए थे। श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर इतने रन जुटाए, जिससे मैच टाई हो गया। अंपायर कम रोशनी के कारण सुपर ओवर नहीं चाहते थे लेकिन कप्तान तिलक वर्मा ने 'जिद' की।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



