वैभव सूर्यवंशी की नजर में IPL शतक नहीं बल्कि ये पारी स्पेशल, युवा सनसनी ने कहा- मेरे लिए गर्व का पल था

Mar 16, 2026 05:12 pm ISTMd.Akram जयपुर, भाषा
share

वैभव सूर्यवंशी की नजर में आईपीएल शतक नहीं बल्कि अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल की पारी स्पेशल है। उनकी 175 रन की तूफानी पारी ने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वैभव सूर्यवंशी की नजर में IPL शतक नहीं बल्कि ये पारी स्पेशल, युवा सनसनी ने कहा- मेरे लिए गर्व का पल था

भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए शतक को अपने करियर की 'स्पेशल' पारी करार दिया, जिसने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने महज 80 गेंद में 175 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने में सफल रहा।

'शतक बनाना मेरे लिए गर्व का पल'

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की नई जर्सी के अनावरण के अवसर पर सोमवार को सूर्यवंशी ने कहा, ''मेरे लिए करियर का अभी तक का यादगार पल अंडर-19 विश्व कप (हरारे में) की फाइनल पारी है। मैं पहली बार अंडर-19 विश्व कप में खेल रहा था। फाइनल में शतक बनाना मेरे लिए गर्व का पल था। फाइनल में मैंने टीम के लिए जो योगदान दिया वह विशेष था।'' इस साल के आईपीएल में अपने लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर सूर्यवंशी ने कहा कि वह केवल प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अन्य चीजों के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक

उन्होंने कहा, ''मैं अपना ध्यान टीम को मैच जिताने में योगदान देने पर केंद्रित करता हूं। मैं बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करता हूं। किसी भी क्षेत्र में जब आप अच्छा काम करते हैं तो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। मेरा पूरा ध्यान अपने काम पर है।'' सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उनका लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है।

RR ने सूर्यवंशी को इतने रुपये में लिया था

सूर्यवंशी ने रविवार को बीसीसीआई नमन पुरस्कारों के दौरान 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा था, ''आईपीएल 2026 में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले। मेरा उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतना है।'' सूर्यवंशी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 2024 में 13 साल की उम्र इस खिलाड़ी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।