रील के चक्कर में ऐसा हो जाएगा, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को किया आगाह; वीडियो हुआ वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
share

Vaibhav Sooryavanshi Video: वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वह पैपराजी को ठीक से चलने के लिए आगाह करते हुए नजर आए। वैभव ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा किया।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी आई, जिसने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। दिल्ली में लैंड करने पर कई कैमरापर्सन सूर्यवंशी की फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए बेताब थे। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने उन्हें निराश नहीं किया और तुरंत फोटो खिंचवाईं और वीडियो बनाने से मना नहीं किया। हालांकि, सलामी बल्लेबाज ने पैपराजी को ठीक से चलने और किसी चीज से टकराने से बचने की सलाह दी। उन्होंने मजेदार अंदाज में पैपराजी को आगाह किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

रील के चक्कर में ऐसा हो जाएगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यवंशी एयरपोर्ट पर अपने लगेज के साथ हैं। वह ब्लैक हुडी और ब्लैक ट्रैक पैंट पहने थे। वह कुछ कदम चलने के बाद रुकते हैं और पैपराजी से कहते हैं, ''रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप।'' बता दें कि सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ी बल्लेबाजी से कम वक्त में एक अलग पहचान बना ली है। वह कहीं भी जाते हैं तो फैंस उनके लिए बेकरार नजर आते हैं। उनके एयरपोर्ट पहुंचने और निकलने की फोटो-वीडियो अक्सर आती रहती हैं। सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वॉड में हैं लेकिन उन्हें अभी तक किसी भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबर पर है। आखिरी और निर्णायक टी20 शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु में होगा। सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय सरमजीं पर अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

देखें वीडियो…

क्रिकेट टीमों ने PM मोदी को जर्सी भेंट की

भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने वाली दोनों क्रिकेट टीमों ने प्रधानमंत्री मोदी को जर्सी भेंट की। तीरंदाजी में दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीतने वाली कुमकुम मोहोद ने तीर और धनुष, गोल्ड मेडल विजेता गोल्फर प्रणवी उर्स ने गोल्फ बॉल और दस्ताने फ्रेम कराके प्रधानमंत्री को उपहार में दिए। वहीं, एशियन गेम्स में पहली बार एक साथ गोल्ड जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली स्टिक और जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की। खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान ओलंपिक 2036 की मेजबानी के संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के सपने बड़े हैं और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास भी हर भारतीय के पास है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़VIDEO: रील के चक्कर में ऐसा हो जाएगा, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को किया आगाह