वैभव सूर्यवंशी कहीं गायब ना हो जाएं, कपिल देव ने किया आगाह; बोले- विनोद कांबली को...

लाइव हिन्दुस्तान
share

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत पर महान क्रिकेटर कपिल देव को शक नहीं है। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सूर्यवंशी को अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi
कपिल देव और वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह अभी 15 साल के हैं और भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने आईपीएल में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया में एंट्री की। उन्होंने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह इंग्लैंड में फ्लॉप रहे लेकिन जिम्बाब्वे में छाप छोड़ने में कामयाब रहे। वह भारतीय टी20 टीम के साथ एशियन गेम्स के लिए जापान भी गए। सूर्यवंशी को अभी तक भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को सूर्यवंशी की काबिलियत पर संदेह नहीं हैं। हालांकि, भारत के महान ऑलराउंडर कपिल ने सूर्यवंशी को आगाह किया है। उनका मानना है कि सूर्यवंशी को वर्ल्ड क्रिकेट में स्टार बनने के लिए लंबा सफर तय करना होगा। कपिल ने पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का उदाहरण दिया, जिन्होंने तेजी से नाम कमाया और फिर गायब हो गए। कांबली का 90 के दशक में बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में शुमार होता था मगर वह भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे ही खेल पाए।

वैभव सूर्यवंशी कहीं गायब ना हो जाएं?

कपिल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ''अभी बहुत जल्दी है। क्या उसमें काबिलियत है? हां। लेकिन क्रिकेट में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं जो बहुत काबिलियत के साथ आए, फिर गायब हो गए। विनोद कांबली को देखिए। हम उसके बारे में क्या कहेंगे? वैभव 16 साल का है। उसे और तीन साल दें, फिर हम बात करेंगे। जब उसका लाइफस्टाइल बदलेगा तो उसकी सोच भी बदलेगी। तब हमें पता चलेगा कि अगले दो साल बाद वह कैसा दिखेगा। यह उसकी परफॉर्मेंस देखने से ज्यादा जरूरी है। हमने रोहित, विराट को देखा है। हम सचिन को और पहले देख चुके हैं। उन्होंने हमें बहुत गर्व महसूस कराया। लेकिन आप हमेशा अगले हीरो की तलाश में रहते हैं। आप हमेशा पूछते हैं, 'अगला हीरो कौन है?' एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे यह देखना पसंद है कि वह कौन सा युवा लड़का है जिसे वह मौका मिला है, जो विराट कोहली की जगह ले सकता है। और 15 साल तक खेल सकता है। मेरा दिमाग यही ढूंढता है।''

क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच में मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उन्हें लखनऊ में पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। हालांकि, सूर्यवंशी को भारतीय टीम मैनेजमेंट शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए भेज सकता है। संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सैमसन पिछली चार पारियों में केवल 29 रन बना पाए हैं जिनमें उनका हाईएस्ट स्कोर 11 हैृ। एशियन गेम्स में सूर्यवंशी और अभिषेक ने ही पारी का आगाज किया था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। सूर्यवंशी ने अब तक मिले अवसरों पर यह साबित कर दिया कि वह खेल के छोटे प्रारूप के लिए उपयुक्त बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास कई तरह के शॉट हैं और वह अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम को शुरू में ही दबाव में ला सकते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी कहीं गायब ना हो जाएं, कपिल देव ने किया आगाह; बोले- कांबली को...