वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर सवाल उठाने वालों, ये वीडियो देखलो शर्म से सिर झुक ना जाए तो कहना!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी जब आईपीएल 2026 में खेल रहे थे तो उनकी फील्डिंग पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज के मैच में जिस तरह का कैच उन्होंने पकड़ा है, उसके लिए उनकी तारीफ बनती है।

Vaibhav Sooryavanshi Catch

वैभव सूर्यवंशी मई के आखिर तक जब राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे थे तो उनकी बल्लेबाजी की खूब तारीफ हो रही थी। उसी समय कहा जा रहा था कि उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल जानी चाहिए थी। हालांकि, एक तबका था, जो वैभव की बल्लेबाजी से तो पूरी तरह खुश था, लेकिन इस 15 साल के खिलाड़ी की फील्डिंग से नाखुश था। हालांकि, अगर उन्हें 17 जून का एक कैच उन्हें दिखा जाए तो उनका मुंह शर्म से लटक जाएगा। जी हां, ऐसा ही कुछ श्रीलंका में देखने को मिला है।

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने जाने के बाद इंडिया ए के लिए श्रीलंका में ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज के चार मैचों में वैभव का बल्ला उतना नहीं चला, लेकिन फिर भी कुछ रन उनके बल्ले से जरूर आए हैं। वहीं, एक चीज जो नोटिस में आई है, वह है उनकी फील्डिंग। इस दौरे पर उन्होंने अच्छी फील्डिंग की है और अफगानिस्तान ए के खिलाफ बुधवार 17 जून को वैभव ने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे पकड़ना आसान नहीं था। कैच वाकई में शानदार था। उस कैच को वही खिलाड़ी पकड़ सकता है, जिसकी फिटनेस अच्छी हो।

सूर्यवंशी ने IPL में पकड़े हैं सिर्फ 2 कैच

आईपीएल में 23 मैच वैभव सूर्यवंशी ने खेले हैं और सिर्फ दो ही कैच लपके हैं। इसके अलावा कुछ मोर्चों पर उनकी फील्डिंग उस स्तर की नहीं दिखी थी। ऐसे में मोहम्मद कैफ समेत तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा था कि इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के लिए उन्हें फील्डिंग में सुधार करना होगा। अब शायद वह सुधार कुछ ही हफ्तों के बाद दिखने लगा है। यही कारण है कि अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 320 रनों को डिफेंड करते हुए छठे ओवर में खालिद तनीवाल का कैच करीबी फील्डिंग में पकड़ा था। कैच का वीडियो आप देख सकते हैं...

वैभव ने दिखाई फुर्ती

वैभव सूर्यवंशी ऑनसाइड में बहुत करीबी फील्डर के तौर पर खड़े थे। बल्लेबाज ने उनके ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की। वैभव ने हवा में उछलकर पहले तो गेंद की गति को रोका और गेंद हवा में उछल गई। इसके बाद अपने पीछे जाकर उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच को पूरा किया। फिटनेस के साथ-साथ एजिलिटी मायने बहुत रखती है, जिसका मुजायरा उन्होंने इस कैच के दौरान पेश किया, क्योंकि एकदम से पीछे मुड़ना और गेंद पर नजरें बनाए रखकर उसे पकड़ना बहुत कठिन होता है। जाहिर है कि इस कैच से उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।