करियर गर्त में नहीं जाएगा लेकिन थोड़ा पीछे जरूर चले जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, फाइनल में प्रदर्शन जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी के लिए ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में प्रदर्शन करना जरूरी हो गया है। अगर वे इस अंतिम मुकाबले में भी फेल हो जाते हैं तो बीसीसीआई उन पर विचार कर सकता है। हालांकि, इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज में वैभव के पास मौका होगा। ट्राई नेशन सीरीज में उन्होंने सिर्फ 109 रन बनाए हैं।

India Vaibhav Sooryavanshi in tri nation series

भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान- ए टीमों के बीच श्रीलंका के दांबुला में ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है। इसका फाइनल मुकाबला तय हो चुका है, जो भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। यह मैच 21 जून रविवार को दांबुला में होगा, जहां 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अच्छा प्रदर्शन इसलिए करना होगा ताकि उनके स्टारडम और प्रतिभा पर बीसीसीआई को दोबारा सोचना ना पड़े। वैभव ने इस पूरे टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं और चारों ही मुकाबला में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। सूर्यवंशी के बल्ले से इस दौरान 4 मैचों की 4 पारियों में कुल 109 रन निकले हैं। इसमें उन्होंने जो ज्यादा रन बनाए हैं वह अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ बनाए हैं, जो श्रीलंका की तुलना में कमजोर टीम मानी जाती है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का स्कोरलाइन- 14, 44, 21, 38 है। इसमें उन्होंने जो 44 और 38 रनों की पारियां खेली हैं, वह अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ खेली हैं। जबकि श्रीलंका जिसकी गेंदबाजी यूनिट मजूबत है उसके खिलाफ सिर्फ 14 और 21 रन ही बना सके हैं। ऐसे में अगर वैभव फाइनल में भी नहीं चले तो उन पर सवालिया निशान खड़ा होगा कि वे आईपीएल की सिर्फ फ्लैट पिचों और कमजोर गेंदबाजी यूनिट के सामने ही रन बनाना जानते हैं।

गंभीर और अगरकर को वैभव के लिए बनानी होगी योजना

वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव का मानना है कि अगर फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी फेल होते हैं या कम रन बनाते हैं तो बीसीसीआई उन पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर हो सकता है। श्रीवास्तव कहते हैं "रविवार को, संभवतः भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबला होगा और बिहार के इस बल्लेबाज के पास इस सीरीज में अपने प्रशंसकों को आश्वस्त करने का यह आखिरी मौका है कि उनकी पिछली असफलताएं खेल का ही हिस्सा थीं। यह साबित करने का कि उनकी तकनीक या स्वभाव में कोई खामी नहीं है और वे कम से कम दो दशकों तक भारत की सेवा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर वे एक बार फिर असफल होते हैं तो इसका मतलब कुछ बुरा नहीं है। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में वापस जाना होगा, शायद अपनी टीम बदलनी होगी और 'एलीट ग्रुप' टीम का हिस्सा बनना होगा, जहां जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा हो और बेहतर विरोधी टीमों का सामना करना पड़े। उन्हें लाल और सफेद गेंदों पर खूब क्रिकेट खेलना होगा। और बस बेहतर होना होगा। बात इतनी ही सरल है। बीसीसीआई को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की मदद से उनके लिए पूरी योजना बनानी होगी।"

आईपीएल में तांडव लेकिन श्रीलंका की पिचों पर नहीं दिखा कमाल

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने इस लीग में 16 मैचों में 776 रन बनाए और रिकॉर्ड 72 छक्के जड़े। वैभव ने औसतन हर पारी में साढ़े चार छक्के जड़े थे। उन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे। उनके आईपीएल के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही चयनकर्ताओं (अजीत अगरकर ने कहा वैभव ने अपने प्रदर्शन से चयन कि लिए मजबूर कर दिया) ने उन्हें ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए भारत ए की टीम का हिस्सा बनाया साथ ही आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी-20 शृंखला सीरीज में भारतीय सीनियर टीम के लिए भी चुना गया। वैभव के पास आगामी दोनों सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि बीसीसीआई श्रीलंका की पिचों को चुनौती की तरह ही देखेगा क्योंकि यह भारत और पाकिस्तान की पिचों की तरह सफेद गेंद के लिए एकदम पाटा नहीं होती हैं। इसके इतर एक बात और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कही है कि दांबुला की पिच पाटा ही थी, यही कारण है कि अच्छे बल्लेबाज रन बना रहे हैं और टीमें 300 से अधिक का स्कोर कर रही हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़करियर गर्त में नहीं जाएगा लेकिन थोड़ा पीछे जरूर चले जाएंगे वैभव सूर्यवंशी