'वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि...', पूर्व दिग्गज स्पिनर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

लाइव हिन्दुस्तान
share

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बड़ी बात कही है। युवा सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अब तक सीमित ओवर क्रिकेट में जबर्दस्त छाप छोड़ी है।

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी कम वक्त में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने सीमित ओवर फॉर्मेट में ताबड़तोड़ से भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। ओपनर सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं। टीम इंडिया में आने के बाद उनके टेस्ट क्रिकेट में संभावित भविष्य पर काफी चर्चा हो रही है। अनके एक्सपर्ट को लगता है कि वह सबसे लंबे फॉर्मेट में सफलता हासिल करेंगे लेकिन कइयों की राय उलट है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने सूर्यवंशी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के पास फिलहाल 'सही तकनीक नहीं है।

'मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी…'

सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में 42.82 की औसत से 1670 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 216.32 का है। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17 पारियों में 23.47 की औसत से सिर्फ 399 रन जुटाए हैं। पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर पनेसर ने बियोंड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ''मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में आएंगे। हैरी ब्रूक ही फिलहाल इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल दोनों में टॉप 10 में हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि सूर्यवंशी के पास वो तकनीक है।'' पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी थे। क्लार्क ने तुरंत पनेसर की बात का जवाब देते हुए कहा कि हमेशा ऐसे खिलाड़ी रहेंगे जो तीनों फॉर्मेट में अपनी टीमों का प्रतिनिध्वित करेंगे, बशर्ते उनमें स्किल और टैलेंट हो। फिर उन्होंने सूर्यवंशी के पक्ष में मजबूत तर्क दिया।

'तीनों फॉर्मेट में सुपरस्टार क्यों…'

क्लार्क ने कहा, ''मुझे लगता है कि आप अभी भी तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने ऐसा करके दिखाया। ये लोग शानदार टेस्ट क्रिकेटर थे और जबर्दस्त T20 क्रिकेटर भी। अगर इस पीढ़ी का कोई खिलाड़ी, जैसे सूर्यवंशी, टेस्ट क्रिकेट में आ सकते हैं। उसे देखना अविश्वसनीय होगा।'' क्लार्क ने कहा कि अभी सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खूबी पावर है और वह समय के साथ सिचुएशन के हिसाब से खेलना सीख जाएंगे। पूर्व कंगारू कप्तान ने कहा, ''अभी पावर ही उसकी मुख्य चीज है और उसकी नजर कमाल की है। वह दुनिया के किसी भी युवा क्रिकेटर की तरह बॉल को अच्छी तरह पिक करता है। वह जितना ज्यादा इंडिया टूर करेगा और अलग-अलग कंडीशन में ट्रेनिंग करेगा, उसकी तकनीक उतनी ही बेहतर होती जाएगी। वह बेहद प्रतिभाशाली है। मुझे कोई वजह नहीं दिखती कि वह तीनों फॉर्मेट में सुपरस्टार क्यों नहीं बन सकता।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'वैभव टेस्ट में ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि...', दिग्गज स्पिनर की बड़ी भविष्यवाण