'वैभव सूर्यवंशी बोलेंगे कि मैंने क्या खराब...', मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन की एंट्री पर खड़ा किया सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद कैफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की एंट्री पर सवाल उठाया है। सैमसन को वैभव सर्यवंशी पर तरजीह दी गई। हालांकि, सैमसन एक  बार उम्मीदों पर खर नहीं उतर सके।

Mohammad Kaif on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद कैफ (फाइल फोटो)

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने दिल्ली के मैदान पर पहले टी20 में सात विकेट से जीत दर्ज की। ओपनर अभिषेक शर्मा (32 गेंदों में 82, सात चौके और सात छक्के) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 13.4 ओवर में आसानी से 157 रनों का टारगेज चेज किया। भारत की जीत के साथ-साथ संजू सैमसन की नाकामी की चर्चा हो रही है। वह बतौर ओपनर उतरने के बाद 8 गेंदों में 10 रन ही जुटा सके, जिसमें दो चौके हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सैमसन ने भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद कोई क्रिकेट नहीं खेला मगर फिर भी मौका मिल गया जबकि इन-फॉर्म वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज कर दिया।

जिम्बाब्ले में सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज

15 वर्षीय सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशल डेब्यू किया था लेकिन वहां बल्ला नहीं चला। हालांकि, सूर्यवंशी ने उसी महीने जिम्बाब्वे दौरे पर छाप छोड़ी। वह तीन मैचों में 151 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इस सीरीज के लिए सैमसन को सिलेक्ट नहीं किया गया था। भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में सूर्यवंशी की ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी देखने को मिलेगी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सैमसन को तरजीह दी। कैफ का कहना है कि सूर्यवंशी के मन में जरूर यह सवाल आ रहा होगा कि उन्होंने क्या गलत किया, जो पहले मैच में मौका नहीं मिला।

'इसे लेकर भारतीय टीम थोड़ा सोच रही है'

कैफ ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कहा, ''संजू सैमसमन ने बीच में ऐसा क्या किया कि उन्हें पहले टी20 में खेलने का मौका मिला? आमतौर पर जब आप ड्रॉप होते तो कहीं ने कहीं खेलते हो। फॉर्म में आते हो, रन बनाते हो। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। संजू को मौका क्यों मिला? यह बड़ा सवाल है। एक सवाल यह भी है कि वैभव सूर्यवंशी ने जब जिम्बाब्वे में रन बनाए तो फिर सेम कॉम्बिनेशल के साथ क्यों नहीं गए? मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट थोड़ा कतरा रहा है कि उसका बेस्ट कॉम्बिनेश क्या है। संजू, वैभव और अभिषेक में दो ओपनर कौन है, इसे लेकर भारतीय टीम थोड़ा सोच रही है। वैभव बोलेंगे कि मैंने क्या खराब किया है, मौका क्यों नहीं मिला, मैं तो जिम्बाब्वे में मैच जिताकर और प्लेयर द सीरीज अवॉर्ड लेकर आया हूं। उनका सवाल भी जायज होगा। कहीं न कहीं असमंजस की स्थिति है, इसमें कोई दो राय नहीं।''

सैमसन ने पांच T20I मैचों में ऐसा नहीं किया

बता दें कि सैमसन को शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में डेब्यू का मौका भी सैमसन को बाहर करने के बाद दिया गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैमसन के प्रदर्शन में गिरावट आई है। वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए पांच टी20 मैचों में एक बार भी 30 का स्कोर नहीं बना सके। वह दो बार सिंगिल डिजिटस में आउट हुए और एक बार खाता नहीं खुला।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'वैभव बोलेंगे कि मैंने क्या खराब...', कैफ ने संजू की एंट्री पर खड़ा किया सवाल