आप भी वैभव सूर्यवंशी जैसी 80s की फोटो बना सकते हैं, एआई को देना होगा ये प्रॉम्प्ट
बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों की एआई द्वारा बनाई 1980 के दशक की तस्वीरें शेयर की हैं। जोकि काफी वायरल हुई हैं। आप भी वैभव सूर्यवंशी की तरह लुक पाना चाहते हैं तो नीचे दिए प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारतीय टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस भिड़ंत से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की 1980 के दशक की रेट्रो थीम बीसीसीआई ने शेयर की है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अपनी 1980 के दशक की एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर देखकर हैरान रह गए। 1980 के इस वायरल ट्रेंड को बनाने के लिए लोग एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको भी अगर वैभव सूर्यवंशी की तरह 1980 के दशक वाला लुक चाहिए तो नीचे दिए प्रॉम्प्ट की मदद से इसे बना सकते हैं।
1980 के इस वायरल ट्रेंड के पीछे मुख्य वजह चैटजीपीटी व अन्य एआई टूल्स के नए फीचर्स हैं। यूजर्स केवल एक प्रॉम्प्ट देकर अपनी मौजूदा तस्वीरों को 80 के दशक के फिल्मी अंदाज में बदल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी की तरह 80 के दशक की तस्वीर पाने के लिए ये प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें
इस फोटो को 1980 के दशक में खींची गई तस्वीर की तरह बनाएं, जिसमें हेयरस्टाइल उस समय की हो, पुराने जमाने जैसा सनग्लासेस, चमकीली शर्ट, बेल-बॉटम पैंट, डेनिम जैकेट हो। पुराने बॉलीवुड पोस्टर जैसा सिनेमाई लुक रहे। पीछे स्टेडियम की झलक दिखे। तस्वीर पुराने कैमरे से खींची हुई लगे।
मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम 1980 के दशक में ऐसी नजर आती (प्रॉम्प्ट)
इस फोटो को 1980 के दशक की टीम फोटो जैसा बनाएं। चेहरा ना बदलें। सिर्फ बाल, कपड़े उस दौर के भारतीय क्रिकेट जैसे रखें। तस्वीर असली और 80 के दशक में स्टेडियम में खींची हुई लगे।
बीसीसीआई ने शेयर की 1980 दशक के लुक वाली तस्वीरें
बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की 80 के दशक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान खिलाड़ी अपनी पुरानी तस्वीरें देखकर यकीन नहीं कर पाए। भारतीय खिलाड़ी सीरीज से पहले फोटोशूट के लिए निर्धारित कॉन्फ्रेंस रूम में पुहंचे थे, जहां एक टेबल पर एआई द्वारा बनाई गई उनकी 1980 के दशक की तस्वीरें रखी हुईं थी।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले युजवेंद्र चहल और शिखर धवन ने भी अपनी तस्वीरों को 1980 दशक में बदली है। ये ट्रेंड हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी सीरीज के दौरान भी देखने को मिला था, जहां पर पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने कई खिलाड़ियों के 80 के दशक की तस्वीरें ऑन एयर दिखाई थी।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई



