उस्मान तारिक सिर्फ एक साधारण बॉलर… सौरव गांगुली ने कर दी भारतीय बल्लेबाजों की टेंशन खत्म
सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ-स्पिनर बताया जो अपनी 'डिलीवरी स्ट्राइड' में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं। दादा ने भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उन्हें अच्छी तरह से खेल लेंगे।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को पाकिस्तान के उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ-स्पिनर बताया जो अपनी 'डिलीवरी स्ट्राइड' में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं। गांगुली ने भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में इस पाकिस्तानी गेंदबाज को अच्छी तरह से खेल लेंगे। भारत और पाकिस्तान रविवार को कोलंबो में ग्रुप ए के मैच में आमने-सामने होंगे और 28 साल के तारिक मैच से पहले की चर्चा का विषय बने हुए हैं।
भारतीय बल्लेबाज दाएं हाथ के स्पिनर का सामना करेंगे, जिन्होंने अब तक सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 विकेट लिए हैं। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता में टी20 विश्व कप मैगजीन लॉन्च के दौरान पत्रकारों से कहा, ''टी20 में अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन भारत एक अच्छी टीम है और उन्हें हराना आसान नहीं है।''
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2026 से बाहर हो गई ये टीम, साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह की पक्की, देखें अंकतालिका
उन्होंने तारिक को लेकर कहा, ''कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ-स्पिनर है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है। भारत उसे अच्छे से खेलेगा।'' हालांकि, गांगुली को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत गेंदबाजी में बिना किसी बदलाव के उतरेगा। उन्होंने कहा, ''अक्षर (पटेल), वरुण (चक्रवर्ती), (जसप्रीत) बुमराह और अर्शदीप (सिंह) मुख्य गेंदबाज होने चाहिए। मुझे नहीं लगता कि रिंकू (सिंह) की जगह कुलदीप (यादव) को मिलनी चाहिए, क्योंकि आपको बल्लेबाजी विभाग में भी संतुलन का ध्यान रखना होता है। मुझे लगता है कि वही टीम खेलनी चाहिए।''
उन्होंने कहा, ''भारत अच्छा खेलेगा।'' सलामी अभिषेक शर्मा के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि टीम पर फोकस रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ''एक इंसान मायने नहीं रखता।'' बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम पहले जैसी नहीं है। गांगुली ने कहा, ''इंजमाम (उल हक), सईद अनवर, मोहम्मद यूसुफ, वसीम (अकरम), वकार (यूनिस) जैसे बल्लेबजों का कौशल देखें तो वह एक अलग टीम थी। यह टीम अब वैसी नहीं रही।''
अभी तक भले ही कुछ मैच ही उस्मान तारिक ने खेले हों, लेकिन वह इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के गेम प्रेशर से दो-चार नहीं हुए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भले ही लो स्कोरिंग रहे, लेकिन मैच हमेशा टक्कर का होता है। ऐसे में क्या वे उस दबाव को झेल पाएंगे? ये देखने वाला विषय होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप में 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सात मैचों में भारत को जीत मिली है और एक मैच पाकिस्तान ने जीता है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





