हरभजन सिंह ने बताया उस भारतीय बल्लेबाज का नाम, जो कर सकता है उस्मान तारिक का काम तमाम

Feb 15, 2026 06:08 am ISTVikash Gaur Bhasha, कोलंबो
share Share
Follow Us on

हरभजन सिंह ने उस भारतीय बल्लेबाज का नाम बता दिया है, जो पाकिस्तान के साइड ऑन स्पिनर उस्मान तारिक का काम तमाम कर सकता है। ये कोई और नहीं, बल्कि बीमारी को मात देने के बाद नेट्स में उतरे अभिषेक शर्मा हैं। 

हरभजन सिंह ने बताया उस भारतीय बल्लेबाज का नाम, जो कर सकता है उस्मान तारिक का काम तमाम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा के फिटनेस हासिल करने पर राहत जताई और कहा कि इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज की मौजूदगी भारत को पाकिस्तान के अनोखे स्पिनर उस्मान तारिक से निपटने में मदद करेगी। दोनों टीमें रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

ऑफ-स्पिनर तारिक की प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी पर खास नजर रहेगी, क्योंकि वह गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रूकते हैं। हरभजन ने पीटीआई से कहा, ''देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह 'मैन ऑफ द मैच' रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं। ''

उन्होंने कहा, ''लोग उनके 'स्टैंड एंड डिलीवर' ऐक्शन की बात कर रहे हैं। यह आसान नहीं है। कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है। बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब आप किसी ऐसे गेंदबाज के खिलाफ खेल रहे हों, जिसका पहले सामना नहीं किया हो तो थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। भारत उनसे निपट सकता है और उन्हें कोई बड़ा विकेट नहीं लेने देगा। अभिषेक की वापसी अच्छी बात है, क्योंकि वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और अपनी पारी के दौरान दबदबा बनाए रखते हैं।''

पेट के संक्रमण से उबरकर लौटे अभिषेक स्पिनरों के खिलाफ ऐसा क्या करते हैं तो उन्होंने कहा, ''अभिषेक एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। मैंने बहुत क्रिकेट खेला है। मैं जानता हूं कि वह एक पूर्ण बल्लेबाज हैं जिनके पास हर तरह के शॉट मौजूद हैं। कई बल्लेबाजों के पास सभी शॉट नहीं होते। वह (अभिषेक) ऐसे नहीं हैं। वह पहली ही गेंद से हिट करते हैं। और जब तक वह क्रीज पर रहते हैं, आक्रामक बने रहते हैं। इसलिए वह एक मुकम्मल बल्लेबाज हैं।

हरभजन ने टीमों से यह भी अपील की कि वे रविवार के मैच से पहले बने माहौल को पीछे छोड़कर खेल पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, ''इस मैच से पहले कई बाधा थीं कि यह मैच होगा या नहीं। लेकिन अब वह सब खत्म हो चुका है। अब ध्यान क्रिकेट पर होना चाहिए जो मुख्य बात है। मुझे उम्मीद है कि भारत इस मैच में अच्छा खेलेगा। ''

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान भी बहुत मजबूत टीम है, खासकर इन परिस्थितियों में जहां उनके स्पिनर अच्छी गेंदबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि यह देखने लायक शानदार मुकाबला होगा।'' इस दिग्गज ने यह भी कहा कि टॉस के समय या मैच के बाद हाथ मिलाने जैसी औपचारिकताओं को लेकर अनावश्यक चिंता नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''यह पूरी तरह खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर है। किसी किताब में नहीं लिखा कि मैच के बाद हाथ मिलाना या गले मिलना जरूरी है। मैच खेलिए, पूरी ताकत से खेलिए। अगर उसके बाद आपको लगे कि हाथ मिलाना चाहिए या गले मिलना चाहिए। तो ठीक है। अगर हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की बात करें तो वे मैच के बाद साथ बैठते हैं। क्रिकेट को क्रिकेट की तरह देखना चाहिए।‘’

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।