रविचंद्रन अश्विन की सलाह से जल-भुन गए उस्मान तारिक, बोले- बल्लेबाज ऐसा करेगा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन अनोखा है। वह गेंद फेंकने से पहले रनअप में लंबा पॉज लेते हैं। रविचंद्रन अश्विन ने बताया था कि बल्लेबाजों को तारिक से कैसे निपटना चाहिए? पाकिस्तानी स्पिनर ने अब प्रतिक्रिया दी है।

रविचंद्रन अश्विन की सलाह से जल-भुन गए उस्मान तारिक, बोले- बल्लेबाज ऐसा करेगा तो भुगतना पड़ेगा अंजाम

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में डेरिल मिचेल का सपोर्ट किया था, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में उस्मान तारिक की बॉल खेलने से इनकार कर दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल ने 'मिस्ट्री स्पिनर' तारिक के ओवर में दो बार क्रीज से हटने का फैसला किया था। मिचेल टूर्नामेंट में रावलपिंडीज का हिस्सा हैं जबकि तारिक क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। 28 वर्षीय तारिक का बॉलिंग एक्शन अनोखा है। वह गेंद फेंकने से पहले रनअप में लंबा पॉज लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी होती है।

अश्विन की सलाह से जल भुन-गए तारिक

तारिक द्वारा रुक-रुककर गेंद फेंकने पर क्रिकेट जगत दो खेमों में बंटा है। कुछ लोगों को जहां एक्शन में कोई दिक्कत नजर नहीं आती तो कइयों ने इसे खेल भावना के विपरीत करार दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से तारिक का बॉलिंग एक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले अश्विन ने बल्लेबाजों को सलाह दी थी कि अगर पाकिस्तानी स्पिनर बीच में रुकता है तो बल्लेबाज क्रीज से हट जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अंपायरों पर जिम्मेदारी आएगी और साथ ही गेंदबाज पर भी दबाव बनेगा। अश्विन की रणनीति पर तब किसी ने अमल नहीं किया लेकिन मिचेल ने पीएसएल में तारिक के खिलाफ ऐसा कर दिखाया। अश्विन की सलाह से तारिक अब जल-भुन गए हैं। उन्होंने तंजिया अंदाज में अश्विन पर पलटवार किया है।

'अगर पॉज एक जैसा नहीं तो...'

अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, ''अब यह अंपायरों और मैच रेफरी पर निर्भर है कि वे उसके पॉज के वक्त पर निगाह रखें। अगर पॉज हर गेंद पर एक जैसा नहीं तो बल्लेबाज को क्रीज से हटने का पूरा अधिकार है। मैच शुरू होने से पहले कप्तानों और विपक्षी बल्लेबाजों को इस मुद्दे को अंपायरों और मैच रेफरी के सामने उठाना चाहिए। शाबाश मिचेल।'' अश्विन की पोस्ट के एक दिन बाद तारिक ने इंस्टाग्राम पर कहा कि अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर गेंदबाज का ध्यान भटकाता है या समय बर्बाद करता है तो जुर्माना लग सकता है या टीम को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

'पांच पेनल्टी रन सुनकर खुशी हुई'

पाकिस्तानी स्पिनर ने लिखा, ''खेल भावना के विपरीत आचरण (बेईमानी): अगर बल्लेबाज जानबूझकर गेंदबाज का ध्यान भटकाने या समय बर्बाद करने के लिए लगातार ऐसा करता है तो इसे अनुचित माना जा सकता है। अंपायर के पास बल्लेबाज को चेतावनी देने का अधिकार है और अगर यह जारी रहता है तो जुर्माना लगाया जा सकता है - आमतौर पर फील्डिंग टीम को पांच पेनल्टी रन मिलते हैं। पांच पेनल्टी रन सुनकर खुशी हुई। इसे जारी रखें।'' गौरतलब है कि तारिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कोहनी के जोड़ में डबल जॉइंट है, जिसकी वजह से वह सीधे हाथ से गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।