
उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर छिड़ी बहस, अश्विन ने बताया लीगल, मगर आकाश चोपड़ा ने की जांच की मांग
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक अपने अनोखे 'स्टॉप एंड पॉज' 'साइड-आर्म एक्शन' के कारण क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं और भारत के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर उनके गेंदबाजी एक्शन का समर्थन किया है।
पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक अपने अनोखे 'स्टॉप एंड पॉज' 'साइड-आर्म एक्शन' के कारण क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां तक कि भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर उनके गेंदबाजी एक्शन का समर्थन किया है। तारिक ने अब तक खेले चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 विकेट लिए हैं। प्रोफेशनल टी20 करियर में उन्होंने 42 मैच में 70 विकेट लिए हैं, जो कि एक शानदार रिकॉर्ड है। कोलंबो के धीमे प्रेमदासा ट्रैक पर वह आक्रामक भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पाकिस्तान उनका ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन अमेरिका के बल्लेबाज जैसे मिलिंद कुमार उनकी गेंदों के खिलाफ असहज दिखे। तारिक अपने अनोखे एक्शन और बिना स्पष्ट लय बदले गति में बदलाव के साथ लगातार प्रभावी रहे। रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले तारिक क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने उनके गेंद डालते समय रुकने (पॉज) को अवैध बताया, जबकि अश्विन की राय अलग है। अश्विन ने 'एक्स' पर लिखा, ''सबसे पहले स्पष्ट कर दूं। उनके एक्शन की वैधता की जांच केवल आईसीसी के 'बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर' में ही हो सकती है। ''
उन्होंने आगे लिखा, ''15 डिग्री का नियम है जिसके तहत गेंदबाज को अपनी कोहनी को निर्धारित सीमा से अधिक सीधा नहीं करना चाहिए। मैदान पर अंपायर के लिए यह तय करना लगभग असंभव है कि गेंदबाज 15 डिग्री के भीतर गेंदबाजी कर रहा है या नहीं। इसका समाधान 'रियल-टाइम टेस्टिंग टूल' है। यह एक अस्पष्ट क्षेत्र (ग्रे एरिया) है और किसी को इसका फायदा उठाने के लिए दोष देना गलत है। ''
हालांकि, अश्विन इसे अवैध नहीं मानते कि कोई इसका फायदा उठा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि तारिक एक बल्लेबाज के 'ट्रिगर मूवमेंट' पूरा करने और शॉट की अंतिम स्थिति में पहुंचने का इंतजार करते हैं और उसके बाद ही गेंद डालते हैं, लेकिन अश्विन के अनुसार यह पूरी तरह वैध है। उन्होंने कहा, ''अगर क्रीज पर 'पॉज' की बात है तो मेरा मानना है कि यह पूरी तरह वैध है, क्योंकि यही उनका नियमित एक्शन है। ''
ये भी पढ़ेंः नेट्स में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर लगी तो छटपटा गए ईशान किशन, संजू सैमसन की वापसी लग रही तय
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टीम प्रदर्शन विश्लेषक प्रसन्ना अघोरम ने भी कहा कि तारिक 'चकिंग' नहीं कर रहे। उन्होंने इमरान ताहिर जैसे शीर्ष स्पिनरों के साथ काम किया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''तकनीकी रूप से तारिक 'चकिंग' नहीं कर रहे। उनके एक्शन को पहले ही दो बार हरी झंडी मिल चुकी है। अगर फिर बुलाया भी गया तो उनका एक्शन सही निकलेगा। उम्मीद है कि इस खास प्रतिभा पर स्वस्थ चर्चा होगी। ''
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस गेंदबाज के रूकने पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन एक तकनीकी सवाल जरूर पूछा। उन्होंने लिखा, ''मुझे लगता है कि 'पॉज' बिल्कुल ठीक है, लेकिन मेरा एक सवाल है कि अगर 'रन-अप' से कोई 'मोमेंटम' नहीं बन रहा तो क्या बिना हाथ मोड़े कुछ गेंदों पर 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार बढ़ाना संभव है?''
पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने भी तारिक के एक्शन को सही बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, ''उनका एक्शन थोड़ा 'साइड-ऑन' और अलग है, और वह हल्का सा रूकने के साथ गेंद डालते हैं, लेकिन चूंकि वह सभी गेंदें एक ही तरीके से डालते हैं और उनकी बांह में नियमों के अनुसार कोई गलत मोड़ या सीधापन नहीं है इसलिए एक्शन बिल्कुल सही है। ‘’

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





