वानखेड़े स्टेडियम से भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए बेताब हैं USA के सौरभ, मुंबई में हुआ था जन्म
मुंबई में जन्मे अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रवलकर उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब वह सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपनी टीम के टी20 विश्व कप के पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे।

मुंबई में जन्मे अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब वह सात फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपनी टीम के टी20 विश्व कप के पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे। यह वही मैदान है जहां से एक क्रिकेटर के रूप में उनके करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद वह अपना करियर बनाने के लिए अमेरिका चले गए और वहां की नागरिकता हासिल करने के बाद उसकी राष्ट्रीय टीम के सदस्य बन गए।
इस 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2013 में सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों के साथ मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेला था, लेकिन 2010 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद वह सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाए। नेत्रवलकर ने आखिर में 2015 में प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री लेने के लिए अमेरिका में उच्च शिक्षा पाने का फैसला किया था।
अपने जीवन में उन्होंने जो राह चुनी थी उसे देखते हुए नेत्रवलकर ने सोचा भी नहीं था कि वह फिर से क्रिकेट खेलेंगे लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वह अमेरिका की टीम से जुड़ गए और 2024 में टी20 विश्व कप में भी खेले। उनका मानना है कि जब वह वानखेड़े स्टेडियम में फिर से कदम रखेंगे तो भावनाएं उन पर हावी हो सकती हैं। अमेरिका की टीम अभी कोलंबो में अभ्यास कर रही है और नेत्रवलकर ने वहां से पीटीआई को बताया कि वानखेड़े में खेलना उनके लिए भावुक करने वाला पल होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि वहां पहुंचने पर मेरी प्रतिक्रिया कैसी होगी लेकिन यह निश्चित रूप से भावुक क्षण होगा। एक तरह से यह मेरे लिए समय का एक चक्र पूरा होने जैसा है क्योंकि मैंने मुंबई में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और फिर इस खेल को छोड़कर अमेरिका चला गया। मुझे दोबारा क्रिकेट खेलने की उम्मीद भी नहीं की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तो मेरे दिमाग में भी नहीं था।’’
नेत्रवलकर ने कहा, ‘‘यह एक तरह से मेरे लिए दूसरी पारी की तरह है। क्रिकेट ने मुझे फिर से मुंबई में खेलने का मौका दिया है। इससे मेरी कई पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और यह मेरे लिए भावनात्मक होगा। लेकिन अभी मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं।’’
नेत्रवलकर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के सामने वानखेड़े स्टेडियम में खेलने की कल्पना की थी, उन्होंने कहा, ‘‘कुछ हद तक हां। मुझे इस तरह से खेलने का मौका मिलेगा इसके बारे में मैंने नहीं सोचा था। मैं मुंबई में पला बढ़ा हूं और जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तभी से मेरा सपना देश की तरफ से खेलने का रहा है। मैं भी चाहता था कि मैं वानखेड़े में खेलूं। हम अंडर-15 के दिनों से ही वानखेड़े में प्रशिक्षण लेते रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आभारी हूं कि मुझे अमेरिका की तरफ से खेलने का मौका मिला। वहां मेरा परिवार और दोस्त भी रहेंगे और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।’’ नई गेंद से स्विंग पैदा करने और डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने के लिए मशहूर नेत्रवलकर ने भारत में खेले जाने वाले तीन ग्रुप मैचों और कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मैच के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
उन्होंने कहा, ‘‘सपाट विकेटों पर कौशल से ज़्यादा ज़रूरी है कि आपके पास कुछ खास गेंद हों। आप अलग-अलग तरह की धीमी गेंदें फेंकना सीखते रहें और उम्मीद करें कि नई गेंद स्विंग करे। यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर आप दूधिया रोशनी में खेल रहे हैं तो ओस अहम भूमिका निभाती है। इसलिए हमें गीली गेंद से भी गेंदबाजी का अभ्यास करना होगा।’’
नेत्रवलकर ने कहा, ‘‘हमने अभ्यास के लिए अच्छी जगह चुनी है। इसके अलावा विश्व कप से पहले हम डी वाई पाटिल स्टेडियम में दो अभ्यास मैच भी खेलेंगे जिससे हमें सपाट विकेटों पर खेलने का अनुभव मिलेगा और हां, यह मेरे लिए विशेष रूप से एक अलग चुनौती होगी।’’
अमेरिकी क्रिकेट के बारे में उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि हमने निश्चित रूप से प्रगति की है। आप देख सकते हैं कि हमारे आठ या नौ या उससे भी अधिक क्रिकेटरों को दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने का मौका मिल रहा है। यह एक अच्छा पैमाना है जिससे पता चलता है कि हमारे कौशल को महत्व दिया जा रहा है।’’
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




