Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़UP Police proud of its DSP the superstar of the Womens World Cup Deepti Sharma DGP congratulates her
महिला विश्व कप की सुपर स्टार अपनी DSP दीप्ति शर्मा पर यूपी पुलिस को नाज, DGP ने यूं दी बधाई

महिला विश्व कप की सुपर स्टार अपनी DSP दीप्ति शर्मा पर यूपी पुलिस को नाज, DGP ने यूं दी बधाई

संक्षेप:

दीप्ति शर्मा ने दो नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में दक्षिण अफ़्रीका पर भारत की 52 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें इसी साल जनवरी में यूपी पुलिस में डीएसपी बनाया गया था। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने शर्मा को बधाई देते हुए उन्हें यूपी पुलिस का गर्व बताया है।

Tue, 4 Nov 2025 11:52 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने नवी मुंबई में आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत की जीत की नायिका दीप्ति शर्मा की तारीफ की है। शर्मा यूपी पुलिस में डीएसपी हैं। डीजीपी ने भारत की जीत में ‘अनुकरणीय और ऐतिहासिक प्रदर्शन’ के लिए अपनी इस डीएसपी की जमकर सराहना की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों के अनुसार, आगरा के रहने वाली उत्तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को इस साल जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘कुशल खिलाड़ी योजना’ के अंतर्गत खेल कोटे के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त किया गया था।

शर्मा ने दो नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में दक्षिण अफ़्रीका पर भारत की 52 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:दीप्ति शर्मा ने वो कर दिखाया जो महिला क्या, पुरुष क्रिकेट में भी आजतक नहीं हुआ!

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, डीजीपी राजीव कृष्ण ने शर्मा की इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश पुलिस, राज्य सरकार और राष्ट्र के लिए अत्यंत गर्व की बात बताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके खेल कौशल, अनुशासन और प्रदर्शन को ‘अनगिनत महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत’ बताया।

डीजीपी कृष्णा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उप्र पुलिस का गौरव विश्व मंच पर चमक रहा है।’

दीप्ति ने रविवार रात खेले गए फाइनल में पहले 58 रन की शानदार पारी खेली और बाद में 39 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

महिला विश्व कप के फाइनल में दीप्ति शर्मा ने जो किया, पीढ़ियों तक उसकी गूंज सुनाई देगी। वह किसी विश्व कप फाइनल में 5 विकेट हॉल और अर्धशतक बनाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज हैं। पुरुषों के विश्व कप में भी आजतक कोई खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है। फाइनल तो छोड़िए, इससे पहले महिला विश्व कप के किसी भी मैच में किसी खिलाड़ी ने फिफ्टी के साथ-साथ 5 विकेट हॉल हासिल नहीं किया था।

ये भी पढ़ें:WC में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय, दीप्ति का खास कारनामा

महिला विश्व कप के फाइनल में ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी गेंदबाज ने फाइव विकेट हॉल लिया हो। इससे पहले 2017 के विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की आन्या श्रबसोल ने 46 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। शर्मा ने तो 5 विकेट भी लिए और अर्धशतक भी ठोका।

दीप्ति शर्मा ने इस विश्व कप में 22 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने 215 रन भी बटोरे। वह विश्व कप के इतिहास में 20+ विकेट और 200+ रनों का डबल करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |