IPL 2026: कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स में पहुंचेंगी, उमेश यादव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई-चेन्नई का खेल खत्म
उमेश यादव ने जियो हॉटस्टार में चैंपियंस वाली कमेंट्री के दौरान यह भविष्यवाणी की है कि कौन सी चार टीमें इस सीजन प्लेऑफ्स में जगह बना पाएंगी। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी इन टॉप-4 टीमों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को जगह नहीं दी है। यहां तक की गुजरात टाइटंस को भी शामिल नहीं किया है।

आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक स्टेज पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं और आज 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस समय में खेले जा रहे सभी टीमों के सभी मुकाबले टूर्नामेंट के लिए काफी अहम नजर आ रहे हैं और पॉइंट्स टेबल की स्थिति ऐसी है कि कई टीमें 12 पॉइंट्स पर ही सील हो चुकी हैं और रन रेट के हिसाब से ही उनकी रैंकिग निर्धारित हो रही है। फिलहाल, पॉइंट्स टेबल पर जो चार टीमें मौजूद हैं उनमें पहले नंबर पर 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर, आरसीबी 12 अंक और बेहतर रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर तो वहीं, राजस्थान रॉयल्स भी 12 अंकों के साथ और बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।
आईपीएल के इस स्टेज पर इस पॉइंट्स टेबल की स्थिति को देखते हुए खासकर जब वॉटम-5 की टीमें भी ऊपर आने के लिए जद्दोजहद कर रही हों, कौन सी टीमें टॉप-4 में पहुंचेंगी यह प्रिडिक्ट करना काफी मुश्किल है। हालांकि, उमेश यादव ने जियो हॉटस्टार में चैंपियंस वाली कमेंट्री के दौरान यह भविष्यवाणी की है कि कौन सी चार टीमें इस सीजन प्लेऑफ्स में जगह बना पाएंगी। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी इन टॉप-4 टीमों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को जगह नहीं दी है। यहां तक की गुजरात टाइटंस को भी शामिल नहीं किया है। उमेश यादव के अनुसार इस सीजन जो टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेंगी, उनमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, युवाओं से सजी हुई राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। उमेश यादव ने अपनी भविष्यवाणी में कोई भी रिस्क ना लेते हुए उन्हीं टीमों को प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करा दिया है, जो मौजूदा समय में टॉप-4 में बनी हुई हैं।
उमेश यादव के अनुसार कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स में पहुंचेंगी
1. पंजाब किंग्स
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
3. राजस्थान रॉयल्स
4. सनराइजर्स हैदराबाद
बता दें कि इस सीजन इन चारों टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है और टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित की है। आरसीबी, पंजाब और राजस्थान ने तो पहली ही शीर्ष पर अपना दबदबा बना लिया था, जबकि हैदराबाद की टीम ने शुरुआती कुछ मैच हारने के बाद पीक हासिल की है और उसे हल्के में नहीं ले सकते। एसआरएच की टीम ने नए गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन के आने और पैट कमिंस के चोट से वापस आने साथ ही ईशान मलिंगा के लए में आने से काफी बैलेंस्ड हो गई है। उसकी बल्लेबाजी पर तो पहले ही कोई शक नहीं था। इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन लचर नजर आ रहा है, जबकि चेन्नई ने भी बाद में ही लय पकड़ी है। ऐसे में उमेश यादव ने इन टीमों को टॉप-4 का दावेदार नहीं माना है।
Champions Wali Commentary is a dedicated digital feed in Hindi on CTV featuring former TATA IPL champions who share never heard before tales and an insight into players’ minds as live action plays out.
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



