पलक झपकते ही चेज किया टारगेट, T20 क्रिकेट में इस टीम ने तो गजब ही कर डाला
सऊदी अरब महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में यूएई ने मात्र 5 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। जोकि महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज चेज में से है।

यूएई महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल महिला प्रीमियर कप 2026 में धमाकेदार जीत हासिल की। सऊदी अरब महिला के खिलाफ यूएई की टीम ने सिर्फ 5 गेंदों में लक्ष्य हासिल करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही ये मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। महिला T20I इतिहास में सबसे तेज चेज करने के मामले में यूएई की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है। सऊदी अरब टीम महिला प्रीमियर कप 2026 में पहले बैटिंग करते हुए 27 रन ही बना सकी, जहां यूएई के तीन गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके जवाब में यूएई ने 5 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
यूएई ने 5 गेंदों में जीता मैच
यूएई की महिला टीम ने टी20 एशिया कप क्वालिफाइंग की शुरुआत में ही इतिहास की सबसे तेज जीतों में से एक दर्ज करके अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संयुक्त अरब अमीरात की महिला क्रिकेट टीम ने मैदान पर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी खेल जगत में कल्पना करना भी मुश्किल है। मैच में पहले बैटिंग करने उतरी सऊदी अरब महिला टीम ने शुरुआती 6 ओवर के अंदर सिर्फ तीन विकेट गंवाए थे और फिर 10वें ओवर तक 4 विकेट खोकर 20 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद यूएई के गेंदबाजों ने सऊदी अरब की टीम पर अपना शिकंजा कस लिया। यूएई की घातक गेंदबाजी के सामने सऊदी अरब की कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सकी। सऊदी अरब महिला टीम ने अंतिम 33 गेंदों में 6 विकेट गंवाए। सऊदी अरब महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 रनों पर ऑल आउट हो गई।
यूएई के लिए सुरक्षा कोट्टे, हीना, ईशा ने 3-3 विकेट लिए। कोट्टे ने अपने 4 ओवर के कोटे में 5 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अरब की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान और सलामी बल्लेबाज मशाल वकास ने सर्वाधिक 9 रन बनाए। टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। 28 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने ज्यादा समय नहीं लिया और सिर्फ 5 गेंद में जीत हासिल कर ली। यूएई के लिए एशा ओजा (15*) और थीर्था सतीश (4) ने बिना विकेट गंवाए टीम को जीत दिलाई।
सबसे तेज रन चेज करने वाली चौथी टीम
इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ यूएई ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेष गेंदों के लिहाज से ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले तीन अन्य टीमों ने इससे भी तेजी से लक्ष्य का पीछा किया है। रवांडा, तंजानिया और थाईलैंड की टीमों ने ऐसे मैच जीते, जिनमें लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ चार लीगल डिलीवरी ही जरूरत पड़ी थी। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही यूएई टीम ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और नेट रन रेट +34.650 के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



