T20 World Cup 2026 के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, जानिए किस-किसको मिला है टूर्नामेंट का टिकट?

T20 World Cup 2026 के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, जानिए किस-किसको मिला है टूर्नामेंट का टिकट?

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 के लिए सभी 20 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। आप जान लीजिए कि किस-किस टीम को भारत और श्रीलंका में होने वाले इस टी20 वैश्विक टूर्नामेंट का टिकट मिला है? सबसे आखिरी नाम यूएई का है, जिसने जापान को हराया। 

Oct 17, 2025 07:06 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नेपाल के बाद ओमान और अब संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस तरह सभी 20 टीमों का ऐलान हो गया है, जो भारत और श्रीलंका में होने वाले मेगा इवेंट में खेलेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल स्पॉट गुरुवार भरा गया। एशिया-ईएपी क्वालीफाइंग मैच में यूएई ने जापान को आठ विकेट से हराया और फिर से आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप का टिकट कटा लिया। इसी के साथ क्वालीफाइंग इवेंट्स खत्म हो गए हैं। हालांकि, कुछ मैच बाकी हैं, लेकिन उनके नतीजे से कुछ असर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 टीमों पर नहीं पड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यूएई वर्सेस जापान मैच की बात करें तो जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। यूएई ने केवल 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएई ने ओमान में एशिया-पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर में शीर्ष तीन में जगह बनाकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। इस तरह वह नेपाल और ओमान के साथ शामिल हो गई है, जिन्होंने बुधवार को अपनी जगह पक्की कर ली थी जिससे वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 20 टीमों की अंतिम सूची पूरी हो गई।

इस तरह टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 टीमों में मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, नेपाल, ओमान, यूएई, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीम शामिल है। टूर्नामेंट फरवरी-मार्च में अगले साल खेला जाएगा। आईसीसी का अगला लक्ष्य अब टूर्नामेंट के शेड्यूल फाइनल करने पर होगा, क्योंकि सभी 20 टीमों की ऐलान हो चुका है। इस बार भी टूर्नामेंट का फॉर्मेट वही है, जो पिछले साल रखा गया था। पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप बनेंगे और उनमें से 2-2 टीमों को सुपर 8 में जगह मिलेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।

ICC Men's T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें

टीमेंकैसे मिला क्वालिफिकेशन?
इंडियाटूर्नामेंट की मेजबान
श्रीलंकाटूर्नामेंट की मेजबान
अफगानिस्तानT20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
ऑस्ट्रेलियाT20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
बांग्लादेशT20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
इंग्लैंड T20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
साउथ अफ्रीकाT20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
यूएसएT20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
वेस्टइंडीजT20 WC 2024 में टॉप 7 में फिनिश
आयरलैंडICC Men's T20 टीम रैंकिंग
न्यूजीलैंडICC Men's T20 टीम रैंकिंग
पाकिस्तानICC Men's T20 टीम रैंकिंग
कनाडाअमेरिकन क्वालीफायर
इटलीयूरोप क्वालीफायर
नीदरलैंडयूरोप क्वालीफायर
नामीबियाअफ्रीका क्वालीफायर
जिम्बाब्वेअफ्रीका क्वालीफायर
नेपाल Asia/EAP क्वालीफायर
ओमानAsia/EAP क्वालीफायर
यूएईAsia/EAP क्वालीफायर
,
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |