Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़UAE and Oman will face each other to open their account in Asia Cup 2025
एशिया कप में खाता खोलने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे यूएई और ओमान

एशिया कप में खाता खोलने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे यूएई और ओमान

संक्षेप:

एशिया कप में सोमवार को यूएई बनाम ओमान का मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है। अब तक एशिया कप में एसोसिएट टीमें अपना कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई हैं।

Sep 14, 2025 05:16 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सोमवार को अबु धाबी में एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मुकाबले में जब पहली बार इस प्रतियोगिता में खेल रहे ओमान से भिड़ेगा तो उसकी कोशिश भारत से मिली हार को भुलाकर मैच जीतने की होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उनका लक्ष्य इस मैच में जीत हासिल करके अपना खाता खोलना होगा।

दूसरी बार एशिया कप में खेल रही यूएई की टीम अपने पहले मैच में 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर ढेर हो गई और भारत ने अपनी सबसे तेज टी-20 जीत दर्ज की।

ओमान का प्रदर्शन भी कुछ बेहतर नहीं रहा। पाकिस्तान के खिलाफ 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 16.4 ओवर में 67 रन पर आउट हो गई, जिससे एसोसिएट टीमों और टूर्नामेंट की दिग्गज टीमों के बीच के अंतर स्पष्ट नजर आने लग गया है।

यूएई के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने माना कि उनकी टीम ने पहले कभी इतनी बेहतरीन गेंदबाज़ी नहीं देखी थी और वे भारत के स्टार खिलाड़ियों के सामने किसी तरह की चुनौती नहीं पेश कर पाए लेकिन उन्हें ओमान के खिलाफ टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में खेल कर अच्छी तैयारी के साथ इस टूर्नामेंट में उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम को अगर अपना खाता खोलना है तो कप्तान मुहम्मद वसीम, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान और बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

जहां तक ओमान का सवाल है तो शाह फैसल और आमिर कलीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन विकेट लेकर प्रभावित किया, जबकि हम्माद मिर्ज़ा ही एकमात्र बल्लेबाज़ रहे जो थोड़ा बहुत प्रभाव छोड़ पाए।

ओमान के अधिकतर खिलाड़ी अपनी नौकरी और खेल के बीच समन्वय बिठाते हैं और यहां वे अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, करण सोनावले, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला, हम्माद मिर्जा, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |