Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़U19 World Cup Updated Points Table Pakistan has finally Qualify Out of 12 These 11 Teams Got Super Six Tickets
U19 World Cup Points Table: पाकिस्तान आखिरकार हुआ सफल, बांग्लादेश पर लटकी तलवार! भारत समेत ये टीमें सुपर-6 में

U19 World Cup Points Table: पाकिस्तान आखिरकार हुआ सफल, बांग्लादेश पर लटकी तलवार! भारत समेत ये टीमें सुपर-6 में

संक्षेप:

U19 World Cup Updated Points Table- पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर आखिरकार सुपर-6 का टिकट हासिल कर लिया है। 12 में से अभी तक 11 टीमें अगले हाउंड में पहुंच गई है, वहीं आखिरी पायदान के लिए जंग बाकी है।

Jan 23, 2026 05:56 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

U19 World Cup Updated Points Table- पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 के लिए आखिरकार क्वालीफाई कर लिया है। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान के सामने मात्र 129 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को मैन इन ग्रीन ने समीर मन्हास की 74 रनों की नाबाद पारी के दम पर 26.2 ओवर में ही 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में पहुंच गई है। भारत-पाकिस्तान समेत अभी तक 12 में से 11 टीमों ने सुपर-6 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आखिरी पायदान के लिए बांग्लादेश और यूएसए के बीच जंग है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें-

ग्रुप-ए- श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड

ग्रुप-बी- भारत, न्यूजीलैंड

ग्रुप-सी- इंग्लैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे

ग्रुप-डी- अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
श्रीलंका (Q)22004+3.090
ऑस्ट्रेलिया (Q)22004+2.047
आयरलैंड (Q)31202-1.005
जापान30300-2.408

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत (Q)22004+2.025
न्यूजीलैंड (Q)200220
बांग्लादेश20111-0.621
यूएसए20111-3.144

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
इंग्लैंड (Q)33006+2.876
पाकिस्तान (Q)32104+0.642
जिम्बाब्वे (Q)30211-2.916
स्कॉटलैंड 30211-2.986

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
अफगानिस्तान (Q)33006+2.487
वेस्टइंडीज (Q)32104+0.230
साउथ अफ्रीका (Q)31202+1.640
तंजानिया (Q)30300-5.446
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |