U19 World Cup Points Table: भारत ने बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ किया क्वालीफाई, पाकिस्तान फिसड्डी

Jan 18, 2026 05:57 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

U19 World Cup Updated Points Table: भारत ने बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज कर अंडर-19 वर्ल्ड कप के अगले राउंड सुपर-6 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया की यह टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत है।

U19 World Cup Points Table: भारत ने बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ किया क्वालीफाई, पाकिस्तान फिसड्डी

U19 World Cup Updated Points Table- आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शनिवार, 17 जनवरी को बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड यानी सुपर-6 के लिए क्वालीफाई किया। टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 16 टीमों में से सुपर-6 का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी है। भारत ने बांग्लादेश से पहले यूएसए को धूल चटाई थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 72 और अभिज्ञान कुंदू की 80 रनों की पारी के दम पर 238 रन बोर्ड पर लगाए थे। बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश को 165 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला था, मगर विहान मल्होत्रा की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की।

विहान मल्होत्रा ने मात्र 4 ओवर में ही मैच को पलट दिया। उन्होंने मात्र 14 रन खर्च कर बांग्लादेश के 4 विकेट हासिल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका ने जापान पर 203 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया।

ग्रुप-ए में भारत, ग्रुप-बी में इंग्लैंड, ग्रुप-सी में श्रीलंका और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज टॉप पर है।

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत22004+2.025
न्यूजीलैंड000000
बांग्लादेश10100-0.621
यूएसए10100-3.144

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
इंग्लैंड11002+0.740
जिम्बाब्वे100110
स्कॉटलैंड100110
पाकिस्तान00000-0.740

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
श्रीलंका11002+4.060
ऑस्ट्रेलिया11002+1.275
आयरलैंड10100-1.275
जापान10100-4.060

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
वेस्टइंडीज11002+3.465
अफगानिस्तान11002+0.560
साउथ अफ्रीका10100-0.560
तंजानिया10100-3.465

आज यानी रविवार, 18 जनवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में तीन मुकाबले खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान से तो इंग्लैंड जिम्बाब्वे से और न्यूजीलैंड की टीम यूएसए से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पास सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।