Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़U19 World Cup Updated Points Table Afghanistan pulled off a major upset Pakistan at bottom India and These 4 Team on Top
U19 World Cup Points Table: अफगानिस्तान ने कर दिया बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी; भारत नंबर-1

U19 World Cup Points Table: अफगानिस्तान ने कर दिया बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी; भारत नंबर-1

संक्षेप:

U19 World Cup Updated Points Table: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

Jan 17, 2026 06:40 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

U19 World Cup Updated Points Table: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा दिन शानदार रहा। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ अपना आसान मैच जीता। दिन का तीसरा मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच था। इस मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को धूल चटाई। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की जीत के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव हुए हैं। ग्रुप-ए में भारत पहले पायदान पर बना हुआ है, वहीं ग्रुप-बी में इंग्लैंड, ग्रुप-सी में ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज नंबर-1 है। पाकिस्तान इस हार के बाद सबसे नीचे चौथे पायदान पर है। आईए एक नजर U19 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत11002+3.144
न्यूजीलैंड000000
बांग्लादेश000000
यूएसए10100-3.144

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
इंग्लैंड11002+0.740
जिम्बाब्वे100110
स्कॉटलैंड100110
पाकिस्तान00000-0.740

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया11002+1.275
जापान000000
श्रीलंका000000
आयरलैंड10100-1.275

ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
वेस्टइंडीज11002+3.465
अफगानिस्तान11002+0.560
साउथ अफ्रीका10100-0.560
तंजानिया10100-3.465

अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को अपने पहले मैच में 28 रनों से धूल चटाई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 238 पर ही सिमट गया। यह इस वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर है।

आज यानी U19 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। वहीं श्रीलंका की टीम जापान से भिड़ेगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।